फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: इंसानियत लहूलुहान...वीडियो बनाते रहे लोग, सड़क पर तड़पता रहा खून से लथपथ युवक; गड़ासे से काटता रहा सिरफिरा

Thu, 22 May 2025 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 May 2025 03:16 PM IST
सार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में बुधवार सुबह पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) के एक कर्मचारी ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर तीन सहकर्मियों पर गड़ासे से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह ऑटो से भाग गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Employee attacked three colleagues with an axe In Gorakhpur
वायरल हमले के बाद की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में पादरीबाजार से खजांची चौराहे को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क पर हाथ में गड़ासा लेकर दौड़ते हमलावार रविंद्र सोनकर को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी ने बुधवार सुबह 7:30 बजे बीच सड़क पर दौड़ाकर विवेक सिंह पर गड़ासे से 10 पर वार किए। 


इसके बाद तड़पते हुए उन्हें छोड़कर बड़े आराम से भागा। वहीं लोग तमाशाई बनकर दूर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें हमलावर दौड़ाकर मारता हुआ दिख रहा है।
Employee attacked three colleagues with an axe In Gorakhpur
हमला करने के बाद जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह हैरान कर देने वाला दृश्य तब दिखा, जब खून से लथपथ विवेक सिंह बीच सड़क पर तड़पते हुए उठने का प्रयास कर रहे थे। उनके आस-पास से लगातार गाड़ियां निकल रही थीं और अगल-बगल दुकानों के छिपकर व छतों पर खड़े होकर लोग यह सब देख रहे थे। कोई मदद के लिए नहीं आया। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के तौर पर अपने पास भी सुरक्षित रखा है। 
Employee attacked three colleagues with an axe In Gorakhpur
पीजीएसएस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, पुलिस आरोपी की तलाश में महाराजगंज में दबिश दे रही है। ऑटो चालक को दिखाया गड़ासापूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) के तीन कर्मचारियों पर हमला करने के बाद भीड़ के बीच कुछ देर तक आरोपी रविंद्र सोनकर टहलता रहा। थोड़ी देर बात एक सड़क से गुजर रही एक ऑटो को रोका। चालक ने हाथ व कपड़े में खून लगा देखकर ले जाने से इन्कार कर दिया। तब आरोपी ने गड़ासा निकालकर उसे चलने के लिए कहा। जिसे देखकर चालक डर गया और आरोपी को बैठाकर खजांची चौक की तरफ निकला। यह सब कुछ भी वहां खड़े लोग देख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Employee attacked three colleagues with an axe In Gorakhpur
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज स्थित घर पर पुलिस ने दी दबिश
शाहपुर पुलिस घटना के बाद महराजगंज जिले के बेदौली टोला बनरहिया में आरोपी रविंद्र सिंह के घर पर दबिश दी। परिजनों ने बताया कि रविंद्र के तीन बच्चे हैं। वह घर पर पत्नी व बच्चों को भी हमेशा मारता-पीटता रहता है। रविंद्र चार भाई हैं, उसके तीन भाई भी उससे परेशान रहते हैं। जब भी घर जाता है, उनसे भी लड़ता-झगड़ता है।
 
विज्ञापन
Employee attacked three colleagues with an axe In Gorakhpur
घटना के बाद चर्चा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में सिरफिरे ने तीन सहकर्मियों पर किया गड़ासे से हमला
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में बुधवार सुबह पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) के एक कर्मचारी ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर तीन सहकर्मियों पर गड़ासे से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह ऑटो से भाग गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में तीनों कर्मचारी घायल हो गए। एक कर्मचारी विवेक सिंह की गर्दन पर गंभीर चोट लगने से हालत गंभीर है। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed