फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM became emotional after seeing the brothers suffering from polio, said - will not let there be any shortage in treatment

Gorakhpur News: पोलियोग्रस्त भाइयों को देख भावुक हुए सीएम, बोले-इलाज में नहीं आने देंगे कमी

Sun, 02 Jun 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
CM became emotional after seeing the brothers suffering from polio, said - will not let there be any shortage in treatment
- जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए थे देवरिया जिले के दो मासूम भाई
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं 350 लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह जनता दर्शन में देवरिया से अपनी दादी के साथ आए दो पोलियोग्रस्त मासूम भाइयों को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने इन बच्चों की दादी से इलाज के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सरकार भरपूर सहायता करेगी। इसे लेकर सीएम ने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में योगी ने रविवार को जनता दर्शन में करीब साढ़े तीन सौ लोगों से मुलाकात की। इस दौरान देवरिया जिले के खुखुंदू थानांतर्गत सेखा बभनौली से आईं भागीरथी देवी के साथ आए दो मासूम बच्चों (दस वर्षीय आयुष और आठ वर्षीय पीयूष) को देख सीएम योगी उनसे पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। तभी भागीरथी देवी ने बताया कि ये दोनों भाई पोलियोग्रस्त हैं। पांच साल के हुए तो बीमारी का पता चला। दोनों का पीजीआई में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं आने देंगे। इसके लिए भरपूर सहायता दी जाएगी। इस दौरान भागीरथी देवी ने अगस्त 2023 में अपने बेटे आदित्य चौहान (पोलियोग्रस्त दोनों बच्चों के पिता) की मौत की जांच कराने तथा कुछ लोगों द्वारा जांच की मांग करने पर धमकी देने की शिकायत भी की। इस पर सीएम ने पुलिस अफसरों को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं। यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े। इस दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।
विज्ञापन


मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलायी। सीएम योगी की आवाज सुनते ही गोवंश उनके पास आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article