फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clouds prevailing throughout day possibility of drizzle tomorrow

Gorakhpur Weather: दिन भर छाए रहे बादल, कल बूंदाबांदी की संभावना

Sat, 08 Jan 2022 08:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailing throughout day possibility of drizzle tomorrow
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में मौसम का मिजाज शनिवार शाम फिर से बदल गया। दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। रविवार और सोमवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार थमी रही। इस वजह से तापमान में भी थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद पूरे दिन गलन महसूस होती रही।
विज्ञापन


देर शाम बूंदाबांदी के साथ हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से ठंड और बढ़ गई।  मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शनिवार शाम तक लखनऊ पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से गोरखपुर के मौसम में भी बदलाव हुआ है। रविवार और सोमवार को भी गोरखपुर जिले के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed