{"_id":"64423f47d7411321c80eabb5","slug":"clouds-came-in-gorakhpur-but-heat-of-sun-remained-intact-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बादल आए, छाए, लेकिन बरकरार रही सूरज की तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बादल आए, छाए, लेकिन बरकरार रही सूरज की तपिश
Fri, 21 Apr 2023 01:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:16 PM IST
सार
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान में थोड़ी कमी रहेगी। सिस्टम के कमजोर होने की वजह से बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बृहस्पतिवार को शहर के ऊपर बादल छाए, लेकिन बिना बूंदाबांदी के ही गुजर गए। वहीं, बादलों के आने से गर्मी से भी कोई राहत नहीं मिली। सूरज की तपिश लोगों को झुलसाती रही।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, सिस्टम कमजोर होने की वजह से अब गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में अब बारिश की संभावना न के बराबर है।
इसे भी पढ़ें: सिरदर्द और बुखार आए तो भी अस्पताल में करा लें जांच, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी सूरज के तेवर तल्ख रहे। सुबह से ही दोपहर सी गर्मी महसूस होनी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ तापमान चढ़ता चला गया। हालांकि इस दौरान बादल भी छाए, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आई और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 41.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं पछुवा हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। पंखे की हवा भी लू का एहसास कराती रही। वहीं रात भी सामान्य से काफी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री ज्यादा 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान में थोड़ी कमी रहेगी। सिस्टम के कमजोर होने की वजह से बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।