{"_id":"65a5aa2e7310044b1a0ec940","slug":"cleanliness-campaign-started-in-authority-colonies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-433971-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्राधिकरण की कॉलोनियों में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्राधिकरण की कॉलोनियों में चला स्वच्छता अभियान
Tue, 16 Jan 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सोमवार को भी अपनी कॉलोनियों में स्वच्छता अभियान जारी रखा। गठित चार टीमों ने प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चला और स्थानीय लोगों से सफाई पर फीडबैक भी लिया गया।स्वच्छता अभियान सिद्धार्थपुरम विस्तार आवासीय योजना, बुद्ध विहार पार्ट ए, बी, सी, गौतम विहार विस्तार, सिद्धार्थपुरम विस्तार ,वैशाली, आम्रपाली, नया सवेरा पर चला। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि सफाई के लिए 14 से 22 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन