फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clean the drains quickly, there should be no obstruction in drainage.

Gorakhpur News: नालों की सफाई करें तेज, जलनिकासी में न हो बाधा

Mon, 11 May 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 11 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Clean the drains quickly, there should be no obstruction in drainage.
गोरखपुर। मानसून से पहले संभावित बाढ़ और जलभराव की चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को नगर निगम सभागार में कमिश्नर अनिल ढींगरा व मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने जलनिकासी, पंपिंग स्टेशन, नाला निर्माण और संचारी रोग नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई कार्य तेजी से कराने, जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने व इसमें आ रही अतिक्रमण की बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में अफसरों ने कमिश्नर व मेयर को हार्बर्ट बांध, संपवेल एवं पंपिंग स्टेशनों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। अफसरों ने बताया कि सारी व्यवस्था चाक-चौबंद है। आपात स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त पंपिंग सेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर व मेयर ने निर्माण कार्य कराने वाले सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यस्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित विभाग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को अधूरे नाला कनेक्शन जल्द पूरा करने तथा सिंचाई विभाग को डोमिनगढ़ और बहरामपुर के कार्य 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने तरकुलानी रेगुलेटर की स्थिति चेक करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारामंडल क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जीडीए और नगर निगम को संयुक्त कार्ययोजना बनाने को कहा गया। बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed