फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Class fourth girl student kidnap in sant kabir nagar

यूपी: संतकबीरनगर में खेत गई चौथी कक्षा की छात्रा लापता, नाले में मिला कपड़ा

Thu, 05 Nov 2020 06:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Nov 2020 06:14 PM IST
सार

  • नौ घंट तक औरहिया जंगल में पुलिस ने की तलाश, लेकिन नहीं मिला सुराग
  • तमाम तरह की आशंका से परिजन परेशान, ढूंढने में जुटी है पुलिस

विज्ञापन
Class fourth girl student kidnap in sant kabir nagar
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के औरहिया मंझरिया गांव के सीवान में खेत में गई चौथी कक्षा की छात्रा बुधवार को लापता हो गई। पीड़ित परिजनों ने दिन भर काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


शाम को पीड़िता पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। गुरुवार को औरहिया जंगल के पास बनी नाले में छात्रा का जैकेट, फ्राक व माला मिला। पुलिस ने करीब नौ घंटे तक जंगल में छात्रा की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


क्षेत्र के औरहिया मंझरिया निवासी रामशंकर पुत्र राम अजोर ने बताया कि बुधवार की सुबह नौ बजे वह सीवान में अपने धान की फसल की मडाई कराने खेत में गए थे। मडाई के बाद धान का बोझ लाकर घर पर रख रहे थे। पहली बार जब धान का बोझ खेत से लाकर घर पर रखे और फिर खेत में जाने लगे तो उनके पीछे-पीछे सात वर्षीय बेटी अर्चना भी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

तलाश में जुटी पुलिस

बेटी खेत में ही थी और वह बोझा लेकर फिर घर गए। वह वापस फिर खेत में पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। पीड़ित पिता रामशंकर ने बताया कि बेटी कक्षा चौथी में पढ़ती है। बेटी की काफी खोजबीन किया, लेकिन जब नही मिली तो शाम को बेलहर थाने पर पुलिस को तहरीर दिया।

सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और बेटी की तलाश देर शाम तक की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह नौ बजे एसओ प्रदीप कुमार सिंह सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ औरहिया जंगल में पहुंच गए। पुलिस करीब नौ घंटे तक तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। एस

ओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि खेत से करीब 400 मीटर दूर जंगल के पास बने नाले में जैकेट, फ्राक और माला मिला है। जिसे परिजन छात्रा का होना बताए हैं। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। लापता छात्रा की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उसे ढूंढ निकाला जाएगा। इधर परिजन तमाम तरह की आशंका से परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed