फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   class 9 exam pattern changed in UP Board

यूपी बोर्ड: कक्षा नौ की परीक्षा का पैटर्न बदला, अब 20 नंबर के होंगे बहुविकल्पीय सवाल

Mon, 15 Nov 2021 07:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Nov 2021 07:17 PM IST
सार

बोर्ड के नए पैटर्न के मुताबिक 70 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। 30 नंबर का आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) होगा। इसमें प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, विद्यार्थी के ओवरआल (समग्र) प्रदर्शन पर दिए जाएंगे।

 

विज्ञापन
class 9 exam pattern changed in UP Board
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ की परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह बदल दिया है। नये प्रारूप में लिखित परीक्षा के अंक दो भागों में विभाजित करके अंकों का निर्धारण किया गया है। पहले भाग में बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। जिनका जवाब छात्रों को ओएमआर शीट पर देना होगा।

विज्ञापन


बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा नौ का प्रत्येक पेपर 70 अंक का है। इसमें से 30 प्रतिशत अंक अर्थात 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। खास बात यह है कि छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर देने हैं। ओएमआर शीट का प्रारूप कॉलेजों को भेज दिया गया है। बोर्ड ने परीक्षा में रटाऊ नीति को समाप्त करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


30 नंबर का होगा आंतरिक मूल्यांकन
बोर्ड के नए पैटर्न के मुताबिक 70 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। 30 नंबर का आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) होगा। इसमें प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, विद्यार्थी के ओवरआल (समग्र) प्रदर्शन पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का अकादमिक कैलेंडर जारी
बोर्ड ने परीक्षा में बदलाव के कारण परीक्षा का नया कैलेंडर जारी किया है। अब छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगी। विद्यालयों को छात्रों के प्राप्तांक दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। इसी के साथ हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा फरवरी में होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक फरवरी के तीसरे सप्ताह तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed