फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Class 7 student killed after being hit by a car

Gorakhpur News: कार की टक्कर से कक्षा सात के छात्र की मौत

Mon, 28 Sep 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Class 7 student killed after being hit by a car

विज्ञापन
जगतबेला। पीपीगंज थाना क्षेत्र के कालेसर-जंगल कौड़िया मार्ग पर रविवार को कार की टक्कर से साइकिल सवार कक्षा सात के छात्र जैद की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन में चीख-पुकार मच गई। वहीं, भीटनी गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

भीटनी डोहरिया निवासी 12 वर्षीय जैद अपने दोस्तों के साथ साइकिल चलाने के लिए गांव के सामने फोरलेन पर गया था। इसी दौरान कालेसर की तरफ से जंगल कौड़िया की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर जैद की साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जैद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जैद को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। जैद सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता जबीउल्लाह उर्फ जेबी, डोहरिया में कोचिंग पढ़ाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताई। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed