{"_id":"615af4ff8ebc3e09de22b383","slug":"class-12-student-dies-due-to-electrocution-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: करंट की चपेट में आने से बारहवीं के छात्र की मौत, स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: करंट की चपेट में आने से बारहवीं के छात्र की मौत, स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय हुई घटना
Mon, 04 Oct 2021 06:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:05 PM IST
सार
कमरे में स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते दौरान घटी घटना, इकलौते बेटे की मौत से बिलख पड़े परिजन।
विज्ञापन
मृतक दीपक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के जसवल में रविवार की रात करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। घटना स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते दौरान घटी। मां-बाप के इकलौते बेटे की हुई मौत की घटना से परिजन सहम गए। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के जसवल गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक पुत्र रामहित इंटरमीडिएट के छात्र थे। वह रविवार की रात में अपने कमरे में पढाई कर रहे थे। वह गर्मी की वजह हवा के लिए पंखे के प्लग को स्विच बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन रात में ही उन्हें सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल से शव को घर ले गए। पीड़ित पिता रामहित यादव ने बताया गया कि दीपक उसके इकलौते बेटे है। होनहार बेटे से काफी उम्मीदे थे। करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता रामहित यादव, मां मंजू, बहन ज्योति, प्रतिमा, प्रीति, प्रभा का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से आस-पास के लोगों की पीड़ित के घर भीड़ जुटी थी। लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे थे, लेकिन परिजन की दहाड़ से वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ चंदन कुमार ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।