फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CISF will come today, will patrol along with the police

Gorakhpur News: आज आएगी सीआईएसएफ, पुलिस संग करेगी गश्त

Fri, 01 Mar 2024 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
CISF will come today, will patrol along with the police
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने की मिली है जिम्मेदारी
विज्ञापन

एसएसपी ने ठहरने के लिए चिह्नित जगहों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-बस्ती मंडल में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण निपटाने की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपी गई है। मंडल के सभी जिले में एक-एक कंपनी सीआईएसएफ शुक्रवार को आ जाएगी। इनके ठहरने के लिए जगह भी चिह्नित कर लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने ठहराव स्थलों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने सभी जगहों पर सुविधाओं को देखा और संबंधित थानेदारों को व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। शुक्रवार से गश्त भी थाना पुलिस के साथ जवान करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। अधिसूचना जारी होने से पहले गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के साथ ही बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जिले में एक-एक कंपनी सीआईएसएफ को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सभी जिले में फोर्स की आमद हो जाएगी। फोर्स जहां पर ठहरेगी वहां सुरक्षा के साथ ही बिजली, शौचालय व पानी का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा सात मार्च को दूसरे चरण में एसएसबी की एक कंपनी गोरखपुर पहुंचेगी जिसे ग्रामीण क्षेत्र में भेजा जाएगा। यह संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आने वाले फोर्स के लिए ठहराव की व्यवस्था कर दी गई है। किसी को कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed