फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cisce exam results

सीआईएससीई: दसवीं की संयुक्त टॉपर पलक श्रीवास्तव ने कहा, कैंसर पीड़ित मां को समर्पित करती हूं उपलब्धि

Sat, 11 Jul 2020 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
cisce exam results
दसवीं की संयुक्त टॉपर पलक श्रीवास्तव को मिठाई खिलाते पिता। - फोटो : अमर उजाला।
दसवीं की संयुक्त टॉपर पलक श्रीवास्तव ने कहा कि दसवीं की पढ़ाई विद्यार्थी के जीवन का अहम पड़ाव होती है। काफी मुश्किल भरे हालात थे। पहले मां की कैंसर की प्रॉब्लम का पता चला पूरा परिवार उन्हें ठीक होने की दुआएं कर रहा था। उसके बाद रही सही कसर कोरोना संकट ने पूरी कर दी। मां को देखकर हमेशा लड़ने की हिम्मत मिली।
विज्ञापन


उन्होंने हौसला बढ़ाया खुशनसीब हूं कि आज मां और कोरोना संकट को हराकर परिवार की उम्मीदों पर खरा उतर सकी हूं। सफलता का पूरा श्रेय उन्हीं को जाता है। बिजनेसमैन पिता के साथ रहने वाली पलक ने बताया दो से तीन घंटे की पढ़ाई ही करती थी। बड़े भाई भी स्कूल के टॉपरों में शामिल रहे हैं। उन्हें देखकर खुद भी टॉपर बनने का लक्ष्य निर्धारित किया।
विज्ञापन


नाम: पलक श्रीवास्तव
माता- पिता: अनुपमा, नीरव श्रीवास्तव
भाई- उमंग श्रीवास्तव
जन्मतिथि: आठ जुलाई, 2004
पसंद: गीत गाना और सुनना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed