फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CISCE Board exam will be held in school itself

सीआईएससीई: स्कूल में ही होगी बोर्ड परीक्षा, वस्तुनिष्ठ होंगे सवाल

Fri, 05 Nov 2021 01:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Nov 2021 01:41 PM IST
सार

बोर्ड ने घर से परीक्षा देने के विकल्प को हटाया, ओएमआर सीट से भी दी छूट

विज्ञापन
CISCE Board exam will be held in school itself
cisce - फोटो : Social Media

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने दसवीं और बारहवीं के पहले टर्म की परीक्षा ऑफलाइन मोड में स्कूल में ही होगी। पूर्व में बोर्ड की ओर से घर से भी परीक्षा देने के विकल्प को हटा दिया गया। दसवीं के सेमेस्टर एक की परीक्षा 29 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगी। बारहवीं की 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक होगी। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 19 स्कूलों में पहुंच गया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक सेमेस्टर-एक में प्रश्नपत्र तथा उत्तर पुस्तिका एक साथ रहेगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रश्न पढ़ने के बाद छात्र नीचे दिए चार विकल्प में से उत्तर वाले विकल्प का चयन करेंगे। इसके बाद उसी प्रश्न के नीचे खाली स्थान में छात्र उत्तर वाले विकल्प की संख्या लिखेंगे। वहीं प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दस मिनट का समय देना होगा। परीक्षा शुरू होने के पांच मिनट पहले तक परीक्षा हाल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष के अजय शाही ने कहा कि सीआईएससीई की ओर से पहले सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में कराने का निर्देश मिला है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नए नियमों से विद्यार्थियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed