फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Churches shining with colorful lights of Christmas in Gorakhpur

Gorakhpur News: क्रिसमस के रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा रहे चर्च, तैयारियों में जुटे हैं मसीही समाज के लोग

Thu, 22 Dec 2022 11:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Dec 2022 11:52 AM IST
सार

प्रेयर हॉल राप्ती नगर में डब्ल्यू एफसीएस की ओर से क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में पादरी संजय विंसेंट द्वारा संडे स्कूल के बच्चों संग क्रिसमस ट्री मनाया। सेंट जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइंस में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन
Churches shining with colorful lights of Christmas in Gorakhpur
गोरखपुर में क्रिसमस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा रहे हैं। घरों को सजाया जा रहा है। बाजारों में भी क्रिसमस का उत्साह दिख रहा है। लोग कपड़ों सहित क्रिसमस से संबंधित सामान की खरीदारी कर रहे हैं। हर शाम किसी न किसी चर्च में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोग प्रभु यीशु के प्रति श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार शाम शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इसमें जिसमें बड़ी संख्या में मसीही विश्वासियों संग संडे स्कूल और सेंट जॉन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रेव्ह डीआर लाल ने पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ करके प्रार्थना की। सस्वर प्रभु की महिमा में गीत गाए। पुरोहित के मोमबत्ती से सभी लोगों ने अपने-अपने हाथ में लिए मोमबत्तियों को जलाया।
विज्ञापन


इसी क्रम में सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इस दौरान संडे स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर प्रभु यीशु मसीह के चरणों श्रद्धा निवेदित की। रेव्ह रोशन लाल ने बताया कि परमेश्वर ने इस जगत में प्रभु यीशु को जगत की ज्योति बनाकर भेजा वह संसार को ज्योति देने वाला प्रभु है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेयर हॉल राप्ती नगर में डब्ल्यू एफसीएस की ओर से क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में पादरी संजय विंसेंट द्वारा संडे स्कूल के बच्चों संग क्रिसमस ट्री मनाया। सेंट जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइंस में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में कैरल सिंगिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजमोहनी रैमसन, डॉ. दास, डॉ. सपन लारेंस, अमर जॉय सिंह, रवि, प्रीतम आदि मौजूद रहे।

 

एलएफएस में धूमधाम से मना क्रिसमस समारोह

लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर में क्रिसमस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि यीशु मसीह का अवतरण मानवता के कल्याण के लिए हुआ था। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जोस जॉर्ज ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने यीशु मसीही के जन्म से संबंधित नाटक प्रस्तुत कर सभी को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम मैनेजर फादर पोली, उप प्रधानाचार्य फादर जॉनसन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सेंट जोसेफ स्कूल में काटा गया केक
सेंट जोसेफ स्कूल सिविल लाइंस में क्रिसमस समारोह का आयोजन बुधवार को धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और गोरखपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप थॉमस तुरूतिमट्टम ने केक काटा। बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य फादर बेन्नी ने जिलाधिकारी, सीईओ गीडा पवन अग्रवाल और एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह को बुकें और शॉल भेंट की। संचालन अध्यापिका अर्चना और अंकिता ने किया।

स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
खोराबार स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में क्रिसमस और कैरोल सांग का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। क्रिसमस प्ले यीशु मसीह के जन्म से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य फादर सोनी ने कहा कि क्रिसमस का स्पष्ट संदेश है कि मनुष्य को पापों से मुक्ति दिलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed