फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Christmas joy everywhere in Gorakhpur

Christmas 2023: गोरखपुर में हर ओर क्रिसमस का उल्लास, कल मध्य रात्रि जन्म लेंगे प्रभु यीशु

Sat, 23 Dec 2023 03:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Dec 2023 03:41 PM IST
सार

सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में शुक्रवार की शाम कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन भक्ति भाव से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग जुटे रहे। कार्यक्रम में रेव्ह रोशन लाल ने पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ करके प्रार्थना किया। प्रभु की महिमा में सस्वर गीत गाया गया।

विज्ञापन
Christmas joy everywhere in Gorakhpur
क्रिसमस पर्व के लिए रोशनी से सजाया गया बशारतपुर स्थित सेंट जॉन चर्च। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्रिसमस का उल्लास हर ओर नजर आ रहा है। क्रिसमस को लेकर मॉल और बाजार सज गए हैं। लोग क्रिसमस की खरीदारी में जुटे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ चर्चों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार की मध्य रात्रि प्रभु यीशु जन्म लेंगे।
विज्ञापन


सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में शुक्रवार की शाम कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन भक्ति भाव से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग जुटे रहे। कार्यक्रम में रेव्ह रोशन लाल ने पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ करके प्रार्थना किया। प्रभु की महिमा में सस्वर गीत गाया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। चर्च क्वायर के प्रमुख निर्मल हारून ने ‘रोशनी सारा आलम हुआ, जिंदगी खिल उठा कहकशा’ गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


हाथों में मोमबत्तियां लेकर सभी ने प्रभु के महिमा गीत चर्च के मुख्य द्वार पर गाया। इसी क्रम में सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में डब्लूएफसीएस की बहनों द्वारा क्रिसमस ट्री का आयोजन पादरी संजय विंसेंट व विमलेश जोसेफ के नेतृत्व में किया गया। सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में पल्ली पुरोहित सिबिचन के नेतृत्व में मिस्सा पूजन का आयोजन किया गया। सेंट जोसेफ चर्च सिविल लाइंस के पल्ली पुरोहित अपने-अपने क्षेत्र में कैरल गीत गाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म की बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed