फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Christmas 2021 celebration in gorakhpur

Christmas 2021: गोरखपुर के गिरजाघरों में गूंजे कैरल, केक खिलाया, मेरी क्रिसमस बोल दी बधाइयां

Sat, 25 Dec 2021 09:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 09:45 PM IST
सार

क्रिसमस के दिन पुरोहितों ने विशेष प्रार्थना कराई। लोगों ने अपने घरों पर लजीज व्यंजनों को बनाकर जायका लिया। हर ओर क्रिसमस का उल्लास दिखा।

विज्ञापन
Christmas 2021 celebration in gorakhpur
गोरखपुर में क्रिसमस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस पर शनिवार को महानगर के कई इलाकों में कैरल की गूंज रही। प्रभु आगमन से मसीही विश्वासियों में उल्लास नजर आया। गिरजाघरों के पुरोहितों के नेतृत्व में  विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ इसमें बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल हुए। सभी ने केक खाया और खिलाया भी। एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस बोल बधाइयां दीं।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में भक्ति से सराबोर विश्वासी सुबह गिरजाघरों में पहुंचे। विशेष प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया। कैंडल जलाकर प्रभु भोज लेकर देश-दुनिया की समृद्धि की कामना की गई। घर में लजीज व्यंजन बनाए गए। अन्य समुदाय के लोग भी मसीही शुभचिंतकों के घर गए और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में रेव्ह डीआर लाल के नेतृत्व में आराधना हुई। दिवंगत पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में पुरोहित रोशन लाल, पीस टर्बिनिकल चर्च, मयूर विहार में बिशप लवीन मुरार, सेंट एंड्रयूज चर्च कौवा बाग में रेव्ह जसवंत हिलेरी, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में रेव्ह संजय विंसेंट, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा में रेव्ह राकेश जॉन, फुल गोस्पेल चर्च मोती पोखरा के पास्टर एबी लाल ने विशेष प्रार्थना कराई। सेंट एंथोनी चर्च धरमपुर के पल्ली पुरोहित फादर पोली, सेंट मार्क चर्च स्टैंनपुर पादरी बाजार के रेव्ह अजीत लारेंस ने पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बिशप ने काटा केक, दी बधाइयां

कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्माध्यक्ष बिशप थामस थिरूमट्टम के नेतृत्व में आराधना सभा का आयोजन किया गया। बिशप ने केक काट क्रिसमस की बधाइयां दी। सेंट जोसेफ महा गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर बिन्नी ने पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन कर सभी को क्रिसमस की बधाइयां दीं।

सेल्फी लेने की लगी होड़

शहर के विभिन्न चर्चों में लोगों की भारी भीड़ रही। प्रभु यीशु मसीह का दर्शन व कैंडल जलाने के साथ ही सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। चर्च के बाहर लगे चाट-पकौड़ों का भी लोगों ने जायका लिया।

उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

क्रिसमस की परंपरा के मुताबिक अभिभावकों ने घर में उपहार रख छोड़े थे। सुबह उठते ही बच्चों ने उपहार पाया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed