{"_id":"5e1cacbb8ebc3e88195bc30b","slug":"chori-gorakhpur-news-gkp337092179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों घर था बंद, खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, ले उड़े नकदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिनों घर था बंद, खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, ले उड़े नकदी-जेवर
Mon, 13 Jan 2020 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसया (कुशीनगर)।

Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से बंद घर में पीछे के रास्ते से चोर घुसे और नकदी, जेवर आदि चुरा ले गए। जानकारी मिलने पर गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
झुंगवा नहर के पास रहने वाले बलिंद्र कुमार द्विवेदी की मां का निधन 31 दिसंबर को हुुआ था। अंतिम संस्कार के लिए घरवाले देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव पिपरा दौलाकदम गांव के महेशपुर टोला में करने के लिए घर में ताला बंदकर पूरा परिवार चला गया था। नौ जनवरी को परिवार के कुछ लोग यहां आए थे और साफ-सफाई कर लौट गए थे। सोमवार सुबह जब परिजन घर का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरों में रखे बॉक्स के ताले टूटे मिले व सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। चौकी इंचार्ज कुशीनगर निरंजन राय मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।