फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chirstmas 2021: Christian preparing for Christmas celebration

Chirstmas: प्रभु यीशु के आगमन की तैयारियों में जुटे मसीही विश्वासी, घरों और गिरजाघरों की चल रही है साफ-सफाई

Thu, 09 Dec 2021 11:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 11:02 AM IST
सार

क्रिसमस को लेकर लोगों में उत्साह काफी उत्साह है। ऐसे में घरों व गिरजाघरों की रंगाई पुताई के साथ ही चर्च में फूलों के पौधे रोपे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Chirstmas 2021: Christian preparing for Christmas celebration
क्रिसमस की तैयारियों में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रभु यीशु के आगमन की तैयारियां महानगर में शुरू हो चुकी हैं। मसीहियों में उत्साह का माहौल है। घरों व गिरजाघरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू हो चुका है। प्रभु आगमन को लेकर मसीही समुदाय बाहरी व आंतरिक तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


बाहरी तैयारियों में चर्च, घर व अन्य संस्थानों की साफ-सफाई, पुष्प लगाना, कैंडल जलाना, क्रिसमस ट्री सजाना व तारा लगाने और आंतरिक तैयारियों में पश्चाताप करना, क्षमा करना, मेल-मिलाप करना, कैरल गान व बाइबिल पाठ के जरिए स्वयं को प्रभु के राज्य के योग्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में भी तैयारियां शुरू हो गईं।  
विज्ञापन

गिरजाघरों में पुरोहित कर रहे बाइबिल पाठ

डीन ऑफ गोरखपुर अजित लॉरेंस ने बताया कि क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में पुरोहितों द्वारा बाइबिल पाठ, प्रभु जन्म की परिस्थितियों पर चर्चा की जा रही है। प्रभु आगमन के लिए विश्वासियों को तैयार रहने का संदेश दिया जा रहा है। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाएंगे पर्व

धर्मपुर के विनीत अलेक्जेंडर ने कहा कि इस बार भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाएंगे। घरों में साफ-सफाई चल रही है। बाजार से जरूरी सामान की खरीदारी भी शुरू हो गई है। कुछ दिनों में केक का भी ऑर्डर दे दूंगा। कपड़े की खरीदारी अंतिम सप्ताह में करूंगा।
 

चर्च में रोपे जा रहे हैं पौधे  

बशारतपुर के रामशरन ने कहा कि 35 सालों से सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में बतौर हेड माली काम कर रहा हूं। क्रिसमस के मद्देनजर इस बार भी फूलों के पौधे रोपे जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर साल की तरह इस साल भी बड़े दिन के समय सारे पौधे फूलों से लद जाएं।
 

जरूरतमंदों की करते हैं मदद

बशारतपुर के सीजी अलेक्जेंडर ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करके क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रिसमस का संबंध सेवा से है। ऐसे में जितना संभव होता है मदद करते हैं और प्रभु से अपनी और परिवार से हुई गलतियों की माफी मांगते हैं।

साल भर रहता है क्रिसमस का इंतजार

बशारतपुर के आराधना हेनरी ने बताया कि क्रिसमस हम धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में साल भर इसका इंतजार रहता है। हर साल की तरह इस बार भी तारों व क्रिसमस ट्री से अपने घर को सजाएंगे। कैरल गीत गाएंगे। केक सहित अनेक पकवान बनेंगे। नए कपड़े खरीदूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed