{"_id":"5e1f2aa68ebc3e4b37680697","slug":"chinese-ambassador-proposed-to-butwal-s-chief-minister-direct-flight-from-naypyidaw-to-sichuwan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन के राजदूत ने रखा प्रस्ताव, चीन के सिचुवान से शुरू हो भैरहवा तक सीधी उड़ान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के राजदूत ने रखा प्रस्ताव, चीन के सिचुवान से शुरू हो भैरहवा तक सीधी उड़ान सेवा
Wed, 15 Jan 2020 08:37 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 15 Jan 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बुटवल के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल से बुधवार को चीन के राजदूत होउ यान्छि ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भैरहवा में बन रहे गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट की निर्माण पर चर्चा की। इसके अलावा राजदूत होउ यान्छि ने चीन के सिचुवान से भैरहवा तक सीधी उड़ान सेवा शुरू करने पर बात की, ताकि चीनी पर्यटकों की संख्या बढ़ सके।
मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार शेर बहादुर केसी के अनुसार चीन के राजदूत होउ यान्छि से मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल ने मुलाकात की है। इस दौरान भैरहवा में बन रहे गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चीन के लिए सीधे फ्लाइट चलाने पर चर्चा की गई। उन्हें बताया गया कि यह हवाई अड्डा चीनी पर्यटकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से गौतम बुद्ध की जन्मस्थली नजदीक है।

सीधी फ्लाइट होने जाने से प्रदेश पांच और सिचुवान के बीच बेहतर संबंध स्थापित होगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने चीन के बड़े अंतरराष्ट्रीय परियोजना बेल्ट एंड रोड इनियासिम, बीआरआई अंतर्गत केरूंग काठमांडू रेल मार्ग योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं को पूरा होने से निश्चित ही नेपाल का विकास होगा। सलाहकार केसी के अनुसार मुख्यमंत्री ने नेपाल तथा चीन की बौद्ध संस्कृति जुड़ी होने की चर्चा करते हुए दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध संबंध बनाने की बात कही।
साथ ही सिचुवान के गवर्नर को प्रदेश पांच के भ्रमण के लिए निमंत्रण दिया। बता दें कि भैरहवा गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट लुंबिनी से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा भारतीय बॉर्डर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी महज 12 से 14 किलोमीटर है। ऐसे में यह एयरपोर्ट दोनों देशों की नजर में बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व भी तराई के कई नेताओं से चीन के राजूदत और राजनीयिक मुलाकात करते हुए कई परियोजनाओं को लाने की बात कह चुके हैं। जानकार बताते हैं कि इसके पीछे चीन का उद्देश्य यह है कि तराई में चीन का प्रभुत्व बढ़ सके।