{"_id":"659c57da7053955b820f5a0c","slug":"chilmapur-12-days-of-drainage-water-on-the-road-people-are-upset-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-426292-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिलमापुर में 12 दिनों से सड़क पर नाली का पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिलमापुर में 12 दिनों से सड़क पर नाली का पानी, लोग परेशान
Tue, 09 Jan 2024 07:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 09 Jan 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
चिलमापुर इलाके में नाले के पानी से जलमग्न गली की सड़क।
- पार्षद से लेकर नगर आयुक्त से की गई शिकायत, लेकिन समस्या नहीं हुई दूर
स्थानीय लोगों का आरोप, जलभराव होने से आने-जाने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वार्ड संख्या 70, चिलमापुर में पिछले 12 दिनों से सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों ने मेयर, पार्षद और नगर आयुक्त को फोन कर अवगत कराया, लेकिन समस्या दूर नहींं हो सकी है। ऐसे में लोग नाली के गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।
चिलमापुुर के मदरसा जामिया रजविया मेराजुल उलूम मदरसा संचालित होता है। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी पानी से भरे इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। मदरसा के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस समस्या के संबंध में नगर आयुक्त और मेयर को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला।
इलाके के डॉ. सरफराज अहमद, बाल गोविंद और आसिफ अहमद ने बताया कि इस समस्या से इस गली के लोग काफी परेशान हैं। नगर आयुक्त को फोन कर सूचना दी जा चुकी है। इसके अलावा वीडियो भेज दिया है। स्थानीय पार्षद से भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक इसपर सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कोट
भरवलिया के पास नाला निर्माण का काम हो रहा है। इससे नाले को बंद कर काम कराया जा रहा है। चिलमापुर की तरफ से नाला खोलकर धीमे-धीमे काम शुरू हो रहा है। समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।
धर्मेंद्र सिंह, स्थानीय पार्षद
-- -
वार्ड में सभी लोगों की सुविधा के लिए नाले को बेहतर बनाया जा रहा है। मंगलवार से नाले को खोलकर दूसरी तरफ काम शुरू होगा। गली का रास्ता थोड़ा नीचा होने वहीं वजह से वहां का पानी दूसरे नाली में नहीं जा पाता। नाला निर्माण पूरा होने के बाद पूरे वार्ड की समस्या खत्म हो जाएगी।
संजय सिंह चौहान, मुख्य अभियंता