फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Child playing outside the house died after falling into the tank

Gorakhpur: घर के बाहर खेल रहे मासूम की टैंक में गिरने से मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Sun, 27 Aug 2023 08:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Aug 2023 08:29 AM IST
सार

गुलरिहा इलाके के सरहरी में घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय आर्यन की मौत शौचालय के टैंक में डूबने से हो गई। बताया जाता है कि टैंक पर लगा ढक्कन किसी ने हटा दिया था।

विज्ञापन
Child playing outside the house died after falling into the tank
बच्चे की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलरिहा इलाके के सरहरी में घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय आर्यन की मौत शौचालय के टैंक में डूबने से हो गई। बताया जाता है कि टैंक पर लगा ढक्कन किसी ने हटा दिया था। इस कारण शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विनोद गुप्ता चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार को उनका बेटा आर्यन अपनी पांच वर्षीय बहन परी के साथ घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास ही सार्वजनिक शौचालय का टैंक बना है। किसी शरारती तत्व ने टैंक के ढक्कन को हटाकर खेत में फेंक दिया था। आर्यन खेलने के दौरान खुले टैंक में गिर गया। भाई को टैंक में गिरता देखकर परी दौड़कर घर में गई और मां को जानकारी दी। उसने मां को बताया कि भइया गिर गया है, घरवालों को लगा कि वह खेलने में कहीं गिरा होगा। इस वजह से बच्ची की बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद आर्यन के न दिखने पर घरवाले तलाश करने लगे। आसपास के लोग भी आर्यन को खोजने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान मां ने बताया कि परी आर्यन के गिरने की बात कह रही थी। इस पर गांव के धीरज ने टैंक में जाकर उसकी तलाश शुरू की। वह टैंक में ही मिला। घरवालों ने आर्यन को लेकर मेडिकल कॉलेज गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed