{"_id":"624151e48791682a3b256ed4","slug":"child-laborers-will-get-1200-rupees-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रमिक विद्या योजना: बाल श्रमिकों को मिलेंगे हर माह 1200 रुपये, श्रम विभाग देगा धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रमिक विद्या योजना: बाल श्रमिकों को मिलेंगे हर माह 1200 रुपये, श्रम विभाग देगा धनराशि
Mon, 28 Mar 2022 11:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:42 AM IST
सार
बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत श्रम विभाग देगा धनराशि, बिना माता-पिता और दिव्यांग बाल श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में जिन बाल श्रमिकों के माता-पिता नहीं हैं या वे दिव्यांग हैं, ऐसे बाल श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उपश्रमायुक्त एके मिश्रा ने बताया कि ऐसे कामकाजी बच्चे, जिनके माता-पिता या पिता की मृत्यु हो चुकी हो अथवा दोनों ही दिव्यांग हों, उन्हें बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत बालक को एक हजार रुपये और बालिका को 1200 रुपये नकद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बताया कि बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत कामकाजी बच्चों को पात्रता के आधार पर जिले में 76 बच्चों के खाते में पहली किस्त के रूप में आर्थिक सहायता की धनराशि भेज दी गई। इसमें 27 कामकाजी बालक और 49 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया कि योजना का उद्देश्य बाल व किशोर श्रमिकों को शिक्षा का मौके देकर उनका विकास करना है। बच्चों की विद्यालय में न्यूनतम 70 प्रतिशत उपस्थिति का सत्यापन विद्यालय के प्रधानाचार्य और क्षेत्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की जांच के बाद इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। साथ ही चयनित बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय से अनुश्रवण किया जा रहा है।