{"_id":"63280a5f5db01755fd6775a9","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-a-pit-made-of-illegal-mining-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबने से बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबने से बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 19 Sep 2022 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:51 AM IST
सार
अंकित मौर्या (12) पुत्र वीरेंद्र मौर्य रविवार शाम करीब चार बजे गांव में निकला था। जीवित पुत्रिका व्रती महिलाओं के पीछे-पीछे चिलुआताल के किनारे वह भी चला गया था। रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो गांव में मिट्टी के अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर अंकित मौर्या (12) की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अवैध खनन वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
जानकारी के मुताबिक, इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो के सकलदीपपुर निवासी अंकित मौर्या (12) पुत्र वीरेंद्र मौर्य रविवार शाम करीब चार बजे गांव में निकला था। जीवित पुत्रिका व्रती महिलाओं के पीछे-पीछे चिलुआताल के किनारे वह भी चला गया था।
रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गया। गांव वालों ने बताया कि अवैध खनन के लिए गड्ढा गोदा गया था। बरसात होने की वजह से पानी भर गया था, जिससे अंतिक की जान गई है। वह दो भाइयों बड़ा था। गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।