फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister's Jan Seva buses will operate on 22 routes in the Gorakhpur-Basti division.

Gorakhpur News: गोरखपुर-बस्ती मंडल के 22 रूटों पर चलेंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा की बसें

Sat, 13 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Jan Seva buses will operate on 22 routes in the Gorakhpur-Basti division.
- ग्रामीण यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, किराया भी होगा कम
विज्ञापन

- आठ लाख किलोमीटर पूरी कर चुकी निगम की बसों को चलाया जाएगा इन रूटों पर

- रात में ग्रामीण क्षेत्रों में ही हाल्ट करेंगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। परिवहन निगम गोरखपुर-बस्ती मंडल के 22 रूटों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) बसों का संचलन करेगा। इसको लेकर निगम ने रूट प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही इन रूटों पर बसें दौड़ने लगेंगी। पहली बार में 25 बसों का संचालन दो से तीन फेरों में किया जाएगा। इससे हर रूट पर कम से कम एक बस चल सके। बाद में इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
क्षेत्रीय परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत निगम में आठ लाख किलोमीटर पूर्ण कर चुकी बसों को ही शामिल किया जाएगा। इन बसों को गोरखपुर-बस्ती मंडल के 22 रूटों पर चलाया जाएगा। इस योजना के तहत जो बसें चलाई जाएंगी उनका किराया सामान्य किराए से 20 फीसदी कम होगा।
विज्ञापन

निगम के रूट प्लान के अनुसार जिले के गोला, झंगहा, पिपराइच, माल्हनपार, उरुवा, धुरियापार, बड़हलगंज, साउखोर, ददरी आदि क्षेत्रों में गोरखपुर व राप्तीनगर बस स्टेशन से बसें चलेंगी। इन बसों का संचालन 100 किलोमीटर के दायरे में ही किया जा जाएगा। अंतिम फेरों के साथ ये बसें ग्रामीण क्षेत्र में ही विश्राम करेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्री इन बसों से सुबह के समय शहर की तरफ आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- यह होंगे बसों के रूट
मदनपुर-रूद्रपुर-झंगहा-गोरखपुर
ढाढ़ा-पिपराइच-गोरखपुर
गोरखपुर-माल्हनपार- उरुवां-धुरियापार
गोरखपुर-माल्हनपार-गौर-गोला
गोरखपुर-बडहलगंज-साउखोर-ददरी
पूरनाछापर-खूखून्दू-नूनखार-देवरिया
हाटा-महुआडीह-देवरिया
हेतिमपुर-देवरिया
रूद्रपुर-देवरिया
बढ़नीचाफा-भडुरिया-डुमरियागंज- सिद्धार्थनगर-डुमरियागंज
चेतिया-जिगनिहवां-सिद्धार्थनगर- इटवा-सिद्धार्थनगर
सिंगारजोत-नवडीट-विस्कोहर- सिद्धार्थनगर-इटवा
महराजगंज-सिसवा वाया सिंदुरिया
महराजगंज-बेलवाघाट वाया घुघली
बृजमनगंज-सहजनवां बाबू-कोल्हुई-सोनौली
धानी-बृजमनगंज-कोल्हुई-सोनौली
पडरौना-रामकोला-रगरगंज- मथौली-हाटा-गोरखपुर
पडरौना-रामकोला-कप्तानगंज- पिपराईच-गोरखपुर
पडरौना-रामकोला-टेकुआटार- सोहसा-हाटा
परशुरामपुर-परसा-हरैया-बस्ती
मेंहदावल-नंदौर-सेमरिहेवा-बस्ती
बबुरीबाबू-बस्ती
--
कोट
मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने की योजना है। इसके लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में 22 रूट बनाए गए हैं। इन रूटों पर जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। पहली बार में केवल 25 बसों का संचालन किया जाएगा। इसका किराया 20 फीसदी कम होगा।


- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed