फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister's Arogya Mela held at 89 centers; 2,878 people availed the benefits.

Gorakhpur News: 89 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 2878 लोगों ने उठाया लाभ

Mon, 22 Jun 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Arogya Mela held at 89 centers; 2,878 people availed the benefits.
गोरखपुर। जनपद के 89 नगरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 2878 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 1199 पुरुष, 1418 महिलाएं और 261 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान चार पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। मेले में विभिन्न रोगों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई। कुल 24 पेट के रोगी, 366 त्वचा रोगी, नौ टीबी रोगी और 130 गर्भवतियों की जांच की गई। इसके अलावा 929 अन्य मरीजों का उपचार किया गया। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर 221 लोगों की जांच की गई। किसी भी व्यक्ति में कोविड संक्रमण नहीं पाया गया। गंभीर स्थिति वाले 10 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेले में 111 चिकित्सकों और 296 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी सहयोग किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को निशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इससे लोगों को समय पर जांच, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed