फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi will come Gorakhpur on a two-day tour

गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी, BRD के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

Sat, 05 Nov 2022 04:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Nov 2022 04:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शनिवार सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री एनेक्सी भवन सभागार में उद्यमियों व व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान गोरखपुर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi will come Gorakhpur on a two-day tour
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आएंगे। वह यहां बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन दोपहर बाद उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन एवं उद्योग विभाग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। 181 उद्यमियों एवं व्यापारियों की सूची तैयार की गई है। कार्यक्रम एनेक्सी भवन सभागार में दोपहर बाद तीन बजे से होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री एनेक्सी भवन सभागार में उद्यमियों व व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान गोरखपुर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। साथ ही औद्योगिक विकास के मार्ग में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर भी चर्चा की जाएगी। उद्यमियों से विकास को लेकर सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, व्यापारियों से भी उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही उनका फीडबैक लेंगे। करीब एक घंटे के इस कार्यक्रम में उद्यमियों एवं व्यापारियों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। संवाद कार्यक्रम से पहले उपायुक्त कार्यालय में उद्यमियों की बैठक भी बुलाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed