फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says Everyone will have their own accommodation by 2022

यूपी: सीएम योगी बोले-2022 तक सबके पास होगा अपना आवास, अब तक 40 लाख पीएम आवास दिए गए

Sun, 28 Mar 2021 09:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Mar 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says Everyone will have their own accommodation by 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन की सुगमता में आवास, बिजली, शुद्ध पेयजल, अच्छी स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं और नजदीकी रोजगार की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार तेजी से काम कर रही है। इसका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2022 तक उत्तर प्रदेश में हर गरीब के पास सिर ढकने को अपना आवास होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर के मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक सफलतम योजना है। इसमें शहरी क्षेत्र के पात्र लोगों को 2.5 लाख रुपये दिए जाते हैं। 1.5 लाख केंद्र सरकार देती है और 1 लाख राज्य सरकार। 
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले चार साल में जनता की मांग के अनुरूप पर्याप्त संख्या में आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 18 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र में 22 लाख, कुल 40 लाख आवास दिए जा चुके हैं। इस योजना में व्यक्तिगत लाभार्थियों को भी 2.5 लाख रुपये मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों आदि के साथ कामगारों को भी आवास की सुविधा से लाभान्वित किया जा रहा है। अब कोई मजदूर फुटपाथ पर सोने को मजबूर नहीं होगा। उसे अपने मकान में सम्मान के साथ भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना से लाखों लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन भी इसी तरह की महत्वपूर्ण योजना है जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
 

मुख्यमंत्री ने मानबेला के लोगों से खुद को जोड़ते हुए कहा कि मानबेला का क्षेत्र पहले विवादित था। मानबेला के आंदोलन से जुड़े कई लोग यहां उपस्थित हैं। सबको सम्मानजनक मुआवजा दिया गया है। अब यहां पीएम आवास योजना के तहत 1500 आवास बन गए हैं। यहीं पत्रकारों के लिए भी सस्ते दर पर मकान उपलब्ध कराए गए हैं। दशकों तक विवाद में फंसे मानबेला क्षेत्र का अब तेजी से विकास हो रहा है।

पीएम आवास योजना में यूपी के आंकड़े पूरे दशे में सर्वश्रेष्ठ :हरदीप सिंह पुरी
कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरे देश में उत्तर प्रदेश के आंकड़े सर्वश्रेष्ठ हैं। पीएम मोदी ने 2022 तक हर भारतीय के पास अपना आवास होने का लक्ष्य रखा है। 2014-15 के बीच इसके लिए 1 करोड़ आवास बनाने की जानकारी हुई जिसे पुनरीक्षित कर 1.12 करोड़ कर दिया गया। 

जून 2015 में शुरू हुई इस योजना में 1.11 करोड़ आवासों को स्वीकृत किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पूर्व तक यूपी में महज 18 हजार पीएम आवास स्वीकृत थे। मगर उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद यह संख्या 12.56 लाख हो गई है। इसमें से सात लाख से अधिक आवास लोगों को दिए भी जा चुके हैं। जो लोग बचे हैं, उन्हें भी जल्द आवास मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने विकास का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर राज्य सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, संगीता यादव, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन आदि उपस्थित थे।
 

20 लाभार्थियों को सौंपी गई चाभी व प्रमाण पत्र, सीएम ने संवाद भी किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पीएम आवास योजना के 20 लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी व प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि अब आवास में रह रहे हैं ना।

साथ ही कहा, बच्चों को स्कूल भेजिए, बेहतर शिक्षा दिलाइए। एक लाभार्थी से उन्होंने कहा कि भारत सरकार से मंत्री जी आए हैं। मकान इन्हीं लोगों ने दिया है। एक दूसरे लाभार्थी से मुख्यमंत्री ने कहा कि मकान अच्छा मिल गया है तो मेहमान भी अधिक आने लगे होंगे।

... और सांसद का उदाहरण पेश करते ही हंस पड़ा हर कोई
मीडियाकर्मियों ने जब लाभार्थियों से फ़ोटो खिंचाने के लिए सामने देखने की सलाह दी तो मुख्यमंत्री योगी बोल पड़े कि इन लोगों ने सांसद रविकिशन की तरह ट्रेनिंग नहीं ली है। इतना सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद हर किसी के साथ खुद सांसद भी मुस्कुरा पड़े। कुछ ही पल बाद मुख्यमंत्री ने एक लाभार्थी को सामने करते हुए कहा कि सामने देखिए, आपकी फोटो भी वैसी ही आएगी जैसी रविकिशन जी की आती है। यह सुन एक बार फिर हर कोई मुस्कुरा पड़ा।

जून तक पूरा होगा निर्माण
सीएम व केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम से पहले मानबेला में पीएम आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण भी किया। निर्माण कार्य के गुणवत्ता के बारे
में पूछा और उससे समझौता न करने की हिदायत दी। उन्हें बताया गया कि जून तक सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed