फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said, state is same, system is same, resource is same, just thinking of working has changed

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, राज्य वही, तंत्र वही, संसाधन वही, बस काम करने की सोच बदल गई है

Sun, 03 Jan 2021 07:12 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 03 Jan 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said, state is same, system is same, resource is same, just thinking of working has changed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य वही है। तंत्र वही है। संसाधन भी वही है। बस काम करने की सोच बदल गई है। पिछली सरकारों में जहां विकास के काम को लटकाए रखने की प्रवृत्ति थी, वहीं प्रदेश सरकार हरेक काम को एक सकारात्मक और रचनात्मक सोच के साथ कर रही है। केवल शिलान्यास नहीं हो रहा है बल्कि लगातार लोकार्पण कार्यक्रम भी हो रहा है। विकास हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। सारे जनप्रतिनिधियों को इसी सोच के साथ काम करना चाहिए।

विज्ञापन


उक्त बातें मुख्यमंत्री ने गोरखपुर क्लब में आयोजित पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण और चौरीचौरी विधानसभा क्षेत्र की करीब पौने छह सौ करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। ऐसा नहीं है कि केवल गोरखपुर का विकास हो रहा है, बल्कि प्रदेश के हरेक जिले का समग्र विकास हो रहा है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसी इलाके विशेष का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की सभी योजनायें जनता को समर्पित रहती हैं। उत्तर प्रदेश अब निर्णायक भूमिका में रहता है। हमने पूर्वांचल को हर बड़े संकट से मुक्ति दिलाने के साथ ही बाढ़ की समस्या को भी नियंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में विकास की जो प्रक्रिया शुरू हुई है वो हमारी आने वाली पीढ़ी के जीवन में एक नए उमंग, उत्साह के साथ एक नई दिशा देने का काम करेगी। यह हम सबके जीवन में परिवर्तन लाएगा और रोजगार का सृजन करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास में पिछड़ गया था। अब वह फिर से देश के अंदर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खड़ा हो रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी अब उत्तरप्रदेश का नाम सम्मान से लिया जाने लगा है। अब लोग उत्तरप्रदेश में आकर काम करना पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास हम सबके जीवन में परिवर्तन लाएगा। बिजली की ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि आने वाले समय के 50 साल की जरूरत को पूरा किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मेयर सीताराम जायसवाल, सदर सांसद रवि किशन, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, चौरीचौरा विधायक संगीता यादव, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, रणंजय सिंह जुगनू, ऋषि मोहन वर्मा, विनय कुमार सिंह समेत काफी संख्या भाजपा एवं हियुवा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साल भर की प्लानिंग के साथ करें काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौरीचौरा शहीद स्मारक का पुनरोद्धार का लोकार्पण हो रहा है। 2021 में इसका शताब्दी वर्ष होगा। ऐसे में हमें अभी से प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। निर्माण ऐसा होना चाहिए कि लोगों को इस बात का एहसास हो कि आजादी के लिए हमें कितना संघर्ष करना पड़ा है। फिर से ऐसी स्थिति न आने पाए। अगर एक तरह से देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी का “आत्मनिर्भर भारत” इसी की परिकल्पना है। हम आत्मनिर्भर बनें ताकि हमें दूसरों पर आश्रित होने की आवश्यकता न पड़े।

आने वाले समय में शहर होगा जाम और जलभराव से मुक्त, बाढ़ से भी मिलेगी मुक्ति
गोरखपुर के चारों दिशाओं में जिस तरह से फोरलेन और सिक्स लेन का निर्माण हो रहा है वह आने वाले समय में शहर को जाम की समस्या से निजात दिला देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर फोरलेन और सिक्स लेन के निर्माण में कुछ व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, लेकिन हम ऐसे सभी व्यापारियों का पुनर्वास करेंगे। पटरी व्यवसायियों का भी पुनर्वास किया जाएगा। वहीं बाढ़ की समस्याओं को दूर करने के लिए बाढ़ संबंधी कई परियोजनाएं चल रही हैं। इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए स्पष्ट निर्देश है कि जनवरी में काम शुरू करके मानसून के पहले खत्म कर दें। तरकुलानी रेगुलेटर से महानगर, पिपराइच व चौरीचौरा को जलभराव से राहत मिलेगी।

रामगढ़ ताल में जल्द शुरू होगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थलों का भी हो रहा है विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ ताल अब केवल पर्यटन स्थल ही नहीं रह गया है अब यहां शूटिंग भी हो सकती है। ऐसे में कला रोजगार का जरिया भी बनेगा, क्योंकि जब यहां शूटिंग होगी तो कैमरामैन, साहित्यकार सभी जुड़ते हैं। वहीं रामगढ़ ताल में जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की शुरुआत हो रही है। वाटर स्पोर्ट्स भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के साथ साथ धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। ताकि कोई भी वर्ग अछूता न रह जाए। मंदिरों के पुनरोद्धार के क्रम में चित्रगुप्त मंदिर के अलावा गीता गार्डन का भी विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि जो भी केंद्र आस्था के साथ जुड़े हैं और रचनात्मक गतिविधियों से इसे जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed