फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister performed Rudrabhishek for the welfare of the people of the country and the state.

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

Tue, 02 Jan 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister performed Rudrabhishek for the welfare of the people of the country and the state.
आचार्य अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में 11 वेदपाठी ब्राह्मण कर रहे थे मंत्रोच्चार
विज्ञापन


गोरखपुर। दो दिवसीय जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नव वर्ष के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में स्थापित दुर्गाशक्ति पीठ पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद रुद्राभिषेक कर देश व प्रदेश की जनता के कल्याण की कामना की। इस दौरान आचार्य अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में 11 वेद पाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया गया।
आचार्य डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी के बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गाशक्ति पीठ पर अक्षत, पुष्प, चंदन, फूलमाला, पंचोपकार से आदिशक्ति भवानी की पूजा की। उसके बाद द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर दूध, गन्ने का रस, कुश के जल से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर देश व प्रदेश की जनता के सुख समृद्धि के साथ निरोग काया की प्रार्थना की।
विज्ञापन

रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने आवाहित देवताओं के लिए जौ, तिल, गुण, कोलगट्टा,लोहबान, भोजपत्ता, चंदन, घी के साथ हवन किया गया। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed