{"_id":"5f37b37369cd3c6156538cc0","slug":"chief-minister-dormani-paudel-visits-nepal-landslide-stricken-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में हुए भूस्खलन से पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री डोरमणि पौडेल, राहत सामग्री बंटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में हुए भूस्खलन से पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री डोरमणि पौडेल, राहत सामग्री बंटवाई
Sat, 15 Aug 2020 03:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल के सिंधुपालचौक जिले की जुगल ग्राम नगरपालिका वार्ड नंबर दो में शुक्रवार की सुबह भूस्खलन हुई थी। इस मामले में बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री डोरमणि पौडेल ने शुक्रवार सुबह भूस्खलन से विस्थापित हुए जुगल गाऊ पालिका वार्ड नंबर दो के स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवास मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पौडेल पूर्व कानून मंत्री शेर बहादुर तमांग, पर्यटन और वन मंत्री अरुण नेपाल, सामाजिक विकास मंत्री युबराज दुलाल और सांसद सुरेश नेपाल राहत के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पौडेल ने कहा कि फिलहाल अस्थायी आवास की व्यवस्था की जाएगी और संबंधित निकायों के साथ चर्चा के बाद, भूस्खलन से विस्थापित लोगों के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था की जाएगी। पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री पौडेल ने कहा कि हम आपके सहित सभी जोखिम वाले क्षेत्रों में पीड़ितों के सुरक्षित आवास की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की टीम चिउरा, नूडल्स, बिस्कुट, नमक, बर्तन, कपड़े और अन्य वस्तुओं के साथ लिदी में पहुंची थी।