{"_id":"66c9e17eba689ee8d0099bf8","slug":"chief-general-manager-of-bsnl-held-a-press-conference-in-gorakhpur-told-the-plans-of-the-company-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpu News: दाम नहीं,सुविधा बढ़ाएगा BSNL, 4जी सेवा शुरू- यूपी के इस जिले में 1 लाख नए उपभोक्ता जुडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpu News: दाम नहीं,सुविधा बढ़ाएगा BSNL, 4जी सेवा शुरू- यूपी के इस जिले में 1 लाख नए उपभोक्ता जुडे
Sat, 24 Aug 2024 07:06 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2024 07:06 PM IST
सार
मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर में जुलाई माह में एक लाख से अधिक नए ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े हैं। ये बातें मुख्य महाप्रबंधक महेश चंद सिंह ने शनिवार को मुख्य दूरसंचार कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल पूरे पूर्वांचल में 1800 टावर लगा चुका है। अक्तूबर तक 3800 टावर और लगाए जाने हैं। इस साल के अंत करीब 4600 टावर लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते मुख्य महाप्रबंधक बीएसएलएल महेश चंद सिंह व महाप्रबंधक विद्यानंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्ण स्वदेशी तकनीक से निर्मित 4जी मोबाइल सेवा की गोरखपुर में शुरुआत हो चुकी है। बीएसएनएल सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से सबसे बेहतर और सस्ती सुविधा प्रदान कर रहा है। यही कारण है कि हाल ही के दिनों0 में पूरे देश में 6.50 लाख उपभोक्ता इससे नए जुड़े हैं। एक लाख से उपर उपभोक्ता दूसरे कंपनियों से अपने नंबर को पोर्ट कराके आए हैं।
गोरखपुर में जुलाई माह में एक लाख से अधिक नए ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े हैं। ये बातें मुख्य महाप्रबंधक महेश चंद सिंह ने शनिवार को मुख्य दूरसंचार कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल पूरे पूर्वांचल में 1800 टावर लगा चुका है।
अक्तूबर तक 3800 टावर और लगाए जाने हैं। इस साल के अंत करीब 4600 टावर लगाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही बैटरी व पावर प्लांट नए लगाए जा रहे हैं। लैंडलाइन को कॉपर की जगह फाइवर में बदला जा रहा है। इससे सर्विस कभी बाधित नहीं होगी। बताया कि बीएसएनएल को 18 महीने में 25 प्रतिशत शेयर मार्केट लेकर आना है।
विज्ञापन
बीएसएन को सबकी फिक्र है, इसके चलते दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। बल्कि गांव-गांव में बेहतर सुविधा के तहत कनेक्शन बढ़ाए जाएंगे। बताया कि हर ग्राम पंचायत में पांच जगहों पर कनेक्शन लगाए जाने हैं। उत्तर प्रदेश में 16 हजार ग्राम पंचायतों में फिलहाल कनेक्शन लगाए जाएंगे। इसमें स्कूल, आंगनबाड़ी, हेल्थ सेंटर आदि शामिल हैं।
बेहतर सेवा नया लक्ष्य मूलमंत्र
मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि बीएसएनएल बेहतर सेवा नया लक्ष्य के मूल मंत्र के तहत काम कर रहा है। इसके तहत गोरखपुर के साथ महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ आदि जिलों में 4जी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। बीएसएनएल सभी कंपनियों को मात दे रहा है। इसके चलते लोग इससे जुड़ रहे हैं।
5जी से नहीं, स्पीड से देखना चाहिए
मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि 5जी की जगह लोगों को अच्छी स्पीड देखना चाहिए। इंटरनेट चलाते समय बफरिंग नहीं होनी चाहिए। 90 प्रतिशत ग्राहकों का काम तो 3जी नेटवर्क के स्पीड पर भी चल जाता है। बीएसएन का 4जी अच्छी स्पीड कम दामों पर उपलब्ध कर रहा है। जबकि अन्य कंपनियों के दाम काफी अधिक है। इसके चलते लोग बीएसएनएल से जुड़ रहे हैं। बीएसएनएल लोगों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जुटा है।