देवरिया: प्रेम प्रसंग में हुई थी चिकन विक्रेता की हत्या, कुशीनगर पालिका के चेयरमैन के बेटे ने उतारा था मौत के घाट
कुशीनगर पालिका के चेयरमैन के पुत्र ने दोस्तों के साथ सुकुरूल्लाह को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने सुकुरूल्लाह की पत्नी, नपा अध्यक्ष के पुत्र समेत चार को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर पालिका के चेयरमैन के पुत्र ने दोस्तों के साथ सुकुरूल्लाह को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने सुकुरूल्लाह की पत्नी, नपा अध्यक्ष के पुत्र समेत चार को गिरफ्तार किया है। देवरिया में चिकन विक्रेता सुकुरूल्लाह की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी। पुलिस ने सुकुरूल्लाह की पत्नी, नगर पालिका के चेयरमैन के पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड के पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि कुशीनगर नगर पालिका के चेयरमैन के पुत्र ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सुकुरूल्लाह की बाइक के क्लच वायर और चाकू से गला रेतकर हत्या की थी।
घटना को अंजाम देने के बाद महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर के पास 14 सितंबर की रात में शव को पुल के नीचे फेंक दिया था। एसपी ने पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने शनिवार को पुलिस लाइंस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कसया के दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी चिकन विक्रेता सुकुरूल्लाह की हत्या कर हेतिमपुर के पास शव को फेंक दिया गया था। पुलिस मृतक के भाई अब्दुल्लाह की तहरीर पर मुआडीह थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और शव को छिपाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी।
जांच के दौरान एसओजी और थाने की पुुलिस को सुकुरूल्लाह की पत्नी के मोबाइल काल डिटेल से अहम सुराग हाथ लगा। पुलिस ने इस मामले में कुशीनगर नगर पालिका के चेयरमैन साबिरा खातून पत्नी कैफुल अली उर्फ मजनू के पुत्र मोहम्मद सैफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सैफ ने हत्या का राज उगल दिया।
उसने बताया कि सुकुरूल्लाह की पत्नी कसीरून निशा से उसके प्रेम संबंध थे। इसका शक सुकुरूल्लाह मंसूरी को हो गया था। कसीरून निशा ने सुकुरूल्लाह को रास्ते से हटाने का निर्णय कर लिया। उसने यह बात सैफ से कहा। सैफ ने संविदा वाहन चालक नासिर निवासी सिरसिया थाना कप्तानगंज और कसया निवासी शना उर्फ अबरार के साथ मिलकर सुकुरूल्ला की हत्या की योजना बनाई।
पर्दाफाश करने वाली टीम
घटना के दिन दो बाइक से वे सुकुरूल्लाह को लेकर हाटा गए और जमकर शराब पिलाई। इसके बाद कसया लौटते समय हेतिमपुर के पास बाइक के क्लच वायर और चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। शव को एनएच पर पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी कसीरून निशा, सैफ, शना उर्फ अबरार और नासिर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल और दोनों बाइक बरामद कर ली है।
टीम में महुआडीह एसओ कवींद्र नाथ सिंह, एसओ बनकटा घनश्याम सिंह, दरोगा हरेराम सिंह, एसओजी के योगेंद्र कुमार, धन्नजंय श्रीवास्तव, मेराज, प्रशांत, सुदामा, विमलेश सिंह, सुधीर मिश्र रहे।
‘पति शराब के नशे में करता था मारपीट, सैफ करता था प्यार’
चिकन व्यवसाई विक्रेता सुकुरूल्लाह शराब का आदी था। कुछ दिनों से उसे शक हो गया था कि पत्नी गलत रास्ते पर चल पड़ी है। वह अक्सर कसीरून निशा को मारता था। कसीरून निशा के सैफ से अच्छे संबंध हो गए। सैफ भी उसका दीवाना हो गया, उसने शादी का वादा भी कर दिया था। सुकुरूल्लाह की माली हालत खराब देख उसकी पत्नी ने सैफ को जीवन साथी बनाने का मन बना लिया।
सैफ उसके हर शौक को पूरा करने लगा था। इसका प्रमाण कसीरून निशा और सैफ के मोबाइल फोन से पुलिस को मिला है। कई वीडियो व फोटो मिले है, जिसमें दोनों पति, पत्नी की तरह दिख रहे हैं। घटना के बाद गिरफ्तार पत्नी के चेहरे पर थोड़ा भी मलाल नहीं था।