फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chhaya Goli also protects against anemia

डॉक्टर की सलाह: परिवार नियोजन के साथ एनीमिया से भी बचाती है गोली छाया, जानिए कब तक कर सकते हैं सेवन

Mon, 30 Aug 2021 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Aug 2021 09:33 AM IST
सार

जब तक गर्भधारण न करना चाहें तब तक कर सकते हैं सेवन, इस गोली का शरीर पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं।

विज्ञापन
chhaya Goli also protects against anemia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

न्यू कंट्रासेप्टिव साप्ताहिक गोली छाया न केवल परिवार नियोजन का साधन है, बल्कि एनीमिया के प्रबंधन में भी कारगर है। परिवार नियोजन सेवाओं की जिला स्तरीय प्रशिक्षक डॉ स्वाति त्रिपाठी ने बताया कि साप्ताहिक गोली छाया का महिलाएं तब तक सेवन कर सकती हैं, जब तक वह गर्भधारण न करना चाहें। इस गोली का शरीर पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। छाया टैबलेट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि छाया नान स्टीराइडल और नान हार्मोनल गर्भनिरोधक है। अत इसका सेवन वे सभी महिलाएं कर सकती हैं जो किन्हीं कारणों से हार्मोनल गर्भनिरोधक गोलियां नहीं ले सकतीं।

विज्ञापन


बताया कि छाया गोली का इस्तेमाल नवविवाहित दंपति, महिलाएं जिनका हाल ही में प्रसव हुआ हो और वह महिलाएं जो दो बच्चों के बीच अंतर रखना चाहती हैं, कर सकती हैं। छाया गोली के सेवन से महिलाओं को माहवारी के दौरान खून कम निकलता है, इससे उनमें एनीमिया की रोकथाम में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन


इसका सेवन स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रसव के तुरंत बाद कर सकती हैं। यह गोली शुरू के तीन महीने तक सप्ताह में दो बार, जबकि चौथे महीने से सप्ताह में एक बार खानी है। इस गोली को शुरू करने से पहले महिला की चिकित्सकीय जांच आवश्यक होती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि छाया गोली माहवारी शुरू होने के पहले दिन से, प्रसव के तुरंत बाद से और गर्भपात के तुरंत बाद या फिर सात दिन के अंदर चिकित्सकीय जांच के बाद शुरू कर सकते हैं  यह गोली सभी आशा कार्यकर्ता और एएनएम के पास उपलब्ध है। छाया गोली खाने से कुछ माह तक मासिक अनियमित हो सकता है लेकिन गोली के नियमित सेवन से यह ठीक हो जाता है।

छाया गोली के सेवन का पहला दिन

  • यदि रविवार है तो प्रथम तीन माह रविवार और बुधवार को और उसके बाद प्रत्येक रविवार को गोली खाएंगी।
  • यदि सोमवार है तो प्रथम तीन माह सोमवार और बृहस्पतिवार को और उसके बाद प्रत्येक सोमवार को गोली खाएंगी।
  • यदि मंगलवार है तो प्रथम तीन माह मंगलवार और शुक्रवार को और उसके बाद प्रत्येक मंगलवार को गोली खाएंगी।
  • यदि बुधवार है तो प्रथम तीन माह बुधवार और शनिवार को और उसके बाद प्रत्येक बुधवार को गोली खाएंगी।
  • यदि गुरुवार है तो प्रथम तीन माह गुरुवार और रविवार को और उसके बाद प्रत्येक गुरुवार को गोली खाएंगी।
  • यदि शुक्रवार है तो प्रथम तीन माह शुक्रवार और सोमवार को और उसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को गोली खाएंगी।
  • यदि शनिवार है तो प्रथम तीन माह शनिवार और मंगलवार को और उसके बाद प्रत्येक शनिवार को गोली खाएंगी।


टॉप टेन में जिला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद ने बताया कि जनपद में छाया गोली के प्रति दंपति का रूझान बढ़ा है। इस साल कोविड काल में 11 से 31 जुलाई के बीच चले विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान 15997 छाया गोली वितरित की गई। प्रदेश में पखवाड़े के दौरान छाया गोली के इस्तेमाल के मामले में जिले को प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed