फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheated of Rs 11 lakh on pretext of getting benefits from dance company

Gorakhpur: नृत्य कंपनी से फायदा दिलाने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 30 Oct 2023 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Oct 2023 11:28 AM IST
सार

एक महिला यू-ट्यूबर नृत्य कंपनी के जरिए कमाई का झांसा देकर कई महिलाओं से 11 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गई। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि यू-ट्यूबर ने समूह के जरिये कई महिलाओं के नाम पर कर्ज निकलवा लिया है। कुछ से कर्ज की किस्त जमा करने के नाम पर भी रुपये वसूले थे।

विज्ञापन
Cheated of Rs 11 lakh on pretext of getting benefits from dance company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में एम्स इलाके के तीहा गांव में एक महिला यू-ट्यूबर नृत्य कंपनी के जरिए कमाई का झांसा देकर कई महिलाओं से 11 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गई। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि यू-ट्यूबर ने समूह के जरिये कई महिलाओं के नाम पर कर्ज निकलवा लिया है। कुछ से कर्ज की किस्त जमा करने के नाम पर भी रुपये वसूले थे। पीड़ितों ने रविवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। साथ ही सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीहा गांव की महिलाओं ने यू-ट्यूबर पर चार दिन पहले करीब 25 महिलाओं से रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। आरोपी का यू-ट्यूब पर चैनल है, जहां वह अपने नृत्य और गाने का वीडियो पोस्ट करती है। तीहा गांव की नागेश्वरी, सरिता देवी, दुलारी, कुमकुम, इंद्रावती, गायत्री, तारा देवी, संजू देवी, माया ने तहरीर में लिखा है कि यू-ट्यूबर ने बताया कि नृत्य कंपनी से जुड़कर आप लोग कमाई कर सकती हैं। उनसे झांसे में लेकर एक निजी फाइनेंशियल संस्था से उनके नाम पर एक सप्ताह पहले छह लाख रुपये कर्ज निकलवा लिया और अपने पति के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन


वहीं, रमावती देवी, रीना, लक्ष्मी देवी, सरिता, मजनी, गायत्री, जयंती, कुलरी देवी और गिरजा आदि महिलाओं का आरोप है कि कुशीनगर के हाटा में एक निजी फाइनेंशियल संस्था में कार्यरत एक महिला के साथ मिलकर और आधार कार्ड को लेकर यू-ट्यूबर ने उनके नाम पर पांच लाख रुपये का कर्ज निकलवा लिया है। यह रकम लेकर यू-ट्यूबर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सियासी दलों की हार-जीत के नाम पर लग रहे मोटे दांव, बच्चों को फंसा रहे जालसाज

फाइनेंशियल संस्था में कार्यरत महिला का भी पता नहीं चल रहा। शनिवार को जब संस्था के कर्मचारी कर्ज की किस्त वसूलने गांव में पहुंचे तो महिलाओं को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद महिलाओं ने हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश महिलाएं गरीब तबके की हैं। किसी ने गहना गिरवी रखकर तो किसी ने मजदूरी जुटाकर रुपये दिए हैं। इस घटना के बाद कई महिलाएं सदमे में हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में गांवों की ओर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर सफर होगा आसान

यू-ट्यूबर ने भाजपा नेता को भी धमकाया
एम्स थाने के रामपुर बुजुर्ग निवासी व भाजपा नेता सोनू चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि महिलाओं से ठगी करने की आरोपी यू-ट्यूबर ने उन्हें भी धमकियां और गालियां दी है। उसने सोशल मीडिया पर अपने चैनल में एक वीडियो जारी करके उनके प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकियां देकर उनका चरित्र हनन और मानहानि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं ने उनसे मदद मांगी थी तो उन्होंने पुलिस-प्रशासन से शिकायत करने की सलाह दी थी। इसी के बाद आरोपी ने वीडियो के जरिये अपमानित किया है। सोनू चौरसिया ने आरोपी पर केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed