{"_id":"628b4e0916cff83321350c7c","slug":"cheat-in-name-of-sending-a-job-abroad-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: नौकरी, विदेश भेजने के नाम पर ठगी की तो लगेगा गैंगस्टर, ईगल डेस्क करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: नौकरी, विदेश भेजने के नाम पर ठगी की तो लगेगा गैंगस्टर, ईगल डेस्क करेगा कार्रवाई
Mon, 23 May 2022 02:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 May 2022 02:34 PM IST
सार
ईगल डेस्क करेगा कार्रवाई, एसपी सिटी ने विवेचक और पीड़ितों के साथ की बैठक। एसएसपी के आदेश पर ईगल डेस्क बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेरोजगारों को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों का पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए गठित ईगल डेस्क कार्रवाई करेगी। इसे लेकर रविवार को पुलिस लाइंस में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने ईगल डेस्क और ठगी के शिकार पीड़ितों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार ने कहा कि जिले में कुछ ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो युवाओं को विदेश भेजने, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। बैठक में ईगल डेस्क को मिली शिकायतों में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की गई। इस दौरान कुल 14 मुकदमों के विवेचक और वादी मौजूद रहे। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एसपी सिटी ने निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिया कि विदेश भेजकर ठगी करने वाले अभ्यस्थ अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। जिन मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल हो चुके है, उनमें आरोपियों के खिलाफ गैंग पंजीकृत कराकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाए।
विज्ञापन
ईगल डेस्क से संबंधित किसी भी मुकदमे में सुलह-समझौता न कराया जाए। एसपी सिटी ने बैठक में न आने वाले विवेचकों से स्पष्टीकरण मांगा है।