{"_id":"5f5f9c098ebc3efbbb499626","slug":"chc-in-panchayat-bhawan-gorakhpur-news-gkp36554254","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन में चलता है बेलहर कलां का सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन में चलता है बेलहर कलां का सीएचसी
विज्ञापन
बेलहर में अधूरा पड़ा अस्पताल ।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत भवन में चलता है बेलहर कलां का सीएचसी
आठ साल से रकम के अभाव में नहीं बन पाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन
2012 में हुई थी सीएचसी की स्थापना
विनोद कुमार अग्रहरि
बेलहर। आठ साल पूर्व बेलहर कलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुई। केंद्र का स्थायी भवन बनने तक पंचायत भवन में संचालन शुरू हो गया। स्थापना के कुछ समय बाद ही भूमि तलाश कर निर्माण कार्य शुरू हो गया। बावजूद इसके आठ साल बाद भी स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन नहीं बन सका। ऐसे में सीएचसी का संचालन पंचायत भवन में ही हो रहा है। वहीं, निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार रकम न मिलने की बात कह रहे हैं।
बेलहर कलां में सीएचसी की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी। इसके भवन निर्माण के लिए तीन करोड़ 36 लाख रुपये जारी हुए। आठ साल बीतने को हैं, अभी तक प्रस्तावित सीएचसी का निर्माण कार्य अधूरा है। पूर्व प्रधान रामाकांत मौर्या, सुरेंद्र निषाद, वाल्मीकि यादव, आशीष, अब्दुल हमीद, मोहम्मद असलम, अखिलेश राय, संजय कुमार, रामनाथ कन्नौजिया, पप्पू राय, धीरज कुमार गुप्ता, अजीत राय, राजू राय, सुनील राय ने बताया कि बेलहर में लोगों को सालों इंतजार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिला। जिम्मेदारों की घोर लापरवाही की वजह से आठ साल बाद भी अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। मजबूरन उन लोगों को पंचायत भवन के एक हिस्से में इलाज कराना पड़ रहा है। सीएचसी का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि धन के अभाव में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जैसे ही धन आएगा निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर राजेश चौधरी ने बताया कि एक कमरे में किसी तरह इलाज करना मजबूरी है। कोरोना काल में 40 मरीजों का इलाज प्रतिदिन होता है। अस्पताल पर डॉक्टर समेत पांच का स्टाफ कार्यरत है। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही सीएचसी के भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।