{"_id":"64cdf4971e0e9880460b9135","slug":"chaurichaura-massacre-surendra-burnt-alive-uncle-brother-jailed-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौरी-चौरा हत्याकांड: जिंदा जलाकर हुई थी सुरेंद्र की हत्या, चाचा-भाई को जेल; प्रधान के छूटने से सहमत हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरी-चौरा हत्याकांड: जिंदा जलाकर हुई थी सुरेंद्र की हत्या, चाचा-भाई को जेल; प्रधान के छूटने से सहमत हैं लोग
Sat, 05 Aug 2023 02:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:29 PM IST
सार
चौरी-चौरा इलाके के देवीपुर गांव में रविवार की रात में दिव्यांग सुरेंद्र यादव की जलाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि लालबचन व परिवार को आरोपी बनाया। लेकिन, पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य स्रोतों की मदद से जांच कर चाचा रामजीत, भाई योगेंद्र, महेंद्र सहित चार लोगों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
सुरेंद्र हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में देवीपुर गांव के सुरेंद्र की हत्या के आरोपी चाचा और भाइयों के जेल जाने के बाद उनके घर पर सन्नाटा पसरा है। मां भी एक रिश्तेदार के घर चली गई हैं और घर पर ताला लटका है। थोड़ा आगे जाने पर प्रधान का घर है। वहां शुभचिंतक दरवाजे पर बैठे चर्चा कर रहे थे कि सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की जांच की वजह से प्रधान बच गए, नहीं तो आज यहां पर कोई नजर नहीं आता। लोग पुलिस के काम की तारीफ कर रहे हैं। प्रधान संघ के पदाधिकारी निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस को सम्मानित करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
गांव के छोटेलाल कहते हैं, जानते तो सभी लोग थे कि हत्या, प्रधान के घरवालों ने नहीं की है। लेकिन रामजीत सीधे आरोप लगा रहा था और पुलिस पूछताछ के लिए भी ले गई, इस वजह से डर लग रहा था कि बेगुनाह न फंस जाएं। अच्छा रहा कि सीसीटीवी कैमरा घर के पास ही होने का फायदा मिल गया।
विज्ञापन
प्रधान की मां मैना देवी कहती हैं, बेटे और बहू को फंसाने की कोशिश की गई। रामजीत बहुत दिनों से कह रहा था कि फंसा देगा, लेकिन पुलिस की जांच की वजह से बच गए। बहुत खुशी है, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ते और बेगुनाह साबित होने में ही लंबा समय लग जाता।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सिर पर प्रहार करने से हुई थी मौत, हत्या के बाद जलाया गया था मऊ का उमेश
गांव के ही मोनू बताते हैं कि घटना के बाद रामजीत सीधे प्रधान के घर पर आ गया था। आते ही वह आरोप लगाने लगा। जब कैमरा लगाया जा रहा था, तब सबको लग रहा था कि इसकी कोई बहुत जरूरत नहीं है, लेकिन आज उसकी वजह से ही सच सामने आ पाया है।
पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है
प्रधान प्रतिनिधि लालबचन ने कहा कि पुलिस ने एक-एक कड़ी जोड़कर असली कातिल को जेल भेजा। इस घटना के खुलासे से आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। सीसीटीवी कैमरे भी सच्चाई को सामने लाने में मददगार बनी। खुद के थोड़े खर्च से सीसीटीवी कैमरा लगाकर ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर प्रकरण: खुनुवां बॉर्डर पर तैनात दो जवान किए गए सस्पेंड, भारत में यहीं से घुसी थी पाकिस्तानी महिला
यह था मामला
चौरी-चौरा इलाके के देवीपुर गांव में रविवार की रात में दिव्यांग सुरेंद्र यादव की जलाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि लालबचन व परिवार को आरोपी बनाया। लेकिन, पुलिस ने सीसी टीवी व अन्य स्रोतों की मदद से जांच कर चाचा रामजीत, भाई योगेंद्र, महेंद्र सहित चार लोगों को जेल भेजा है।
इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर प्रकरण: खुनुवां बॉर्डर पर तैनात दो जवान किए गए सस्पेंड, भारत में यहीं से घुसी थी पाकिस्तानी महिला
यह था मामला
चौरी-चौरा इलाके के देवीपुर गांव में रविवार की रात में दिव्यांग सुरेंद्र यादव की जलाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि लालबचन व परिवार को आरोपी बनाया। लेकिन, पुलिस ने सीसी टीवी व अन्य स्रोतों की मदद से जांच कर चाचा रामजीत, भाई योगेंद्र, महेंद्र सहित चार लोगों को जेल भेजा है।