{"_id":"6244037970b7a120e83725b6","slug":"chauri-chaura-ruckus-update-police-sent-four-more-accused-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा बवाल: चार और आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा, कई अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा बवाल: चार और आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा, कई अब भी फरार
Wed, 30 Mar 2022 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:45 PM IST
सार
मुख्य आरोपी सपा नेता मनुरोजन यादव समेत कई अब भी फरार, 56 नामजद में से अब तक 13 आरोपित किए जा चुके हैं गिरफ्तार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैन्य कर्मी धनंजय यादव की मौत के बाद शहीद का दर्जा दिलाने के बहाने साजिश के तहत चौरीचौरा के भोंपा बाजार में बवाल और तोड़फोड़ करने के चार और आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक 13 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, मुख्य आरोपी और इनामी सपा नेता मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव और अरविंद यादव की तलाश में दबिश जारी है। खबर है कि तीनों आरोपित कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पकड़े गए आरोपितों की पहचान गोपालपुर निवासी रोहित यादव, राघव पट्टी निवासी सुधांशु तिवारी, इसी गांव के मनोज तिवारी और रवि प्रकाश त्रिपाठी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि भोपा बाजार में 25 मार्च को रेल रोकने के साथ ही उपद्रवियों ने सड़क पर जाम लगाकर जिलाधिकारी पर पथराव और राहगीरों के वाहनों में आगजनी तक की थी। साजिश सामने आने के बाद मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इनमें से पांच केस जनता ने दर्ज कराया है। एक रेलवे और एक थाना प्रभारी चौरीचौरा ने कराया। पुलिस ने 56 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच में साजिश का तब खुलासा हुआ, जब पता चला कि झंगहा के जिस गांव का धनंजय यादव रहने वाले थे, उस गांव के अलावा झंगहा, चौरीचौरा, खोराबार, पिपराइच तक के लोगों को बवाल के लिए बुलाया गया था।
पुलिस ने मामले में पहले ही नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव के पति मनुरोजन यादव के अलावा नरसिंह यादव और अरविंद यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।