फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chauri chaura ruckus Jhangha inspector suspended

चौरीचौरा बवाल: झंगहा इंस्पेक्टर निलंबित, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

Tue, 29 Mar 2022 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Mar 2022 11:25 AM IST
सार

सपा नेता मनुरोजन यादव और अन्य की तलाश में गैर जनपद भी पुलिस पहुंची। करीबियों पर भी पुलिस की नजर, लखनऊ में लोकेशन मिलने पर टीम सक्रिय हुई।

विज्ञापन
Chauri chaura ruckus Jhangha inspector suspended
गोरखपुर में बवाल। फाइल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवंगत सैन्यकर्मी को शहीद घोषित करने को लेकर शुक्रवार को चौरीचौरा में हुए बवाल के दौरान मौके से भागने के आरोप में इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी को एसएसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया। उधर, इस मामले में आरोपित सपा नेता मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव, अरविंद यादव सहित अन्य नामजद की तलाश में पुलिस गैर जनपदों में भी दबिश दे रही है। मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव और अरविंद यादव की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपियों के करीबियों पर भी नजर बनाए हुए है। खबर है कि मनुरोजन की लोकेशन लखनऊ में मिली है।  एहतियातन घटनास्थल गांव, बाजार में अब भी फोर्स तैनात है। झंगहा के राघोपट्टी निवासी सैन्य कर्मी धनंजय यादव को शहीद का दर्जा देने, मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर बीते शुक्रवार को उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस पर पथराव करने के साथ ही सरकारी वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने इस मामले में 56 नामजद और 200 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने नौ आरोपियों को जेल भिजवा दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छानबीन में पता चला कि चौरीचौरा के भोपा बाजार में मनुरोजन व उनके साथियों ने बवाल कराया था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने मनुरोजन को चौरीचौरा से प्रत्याशी बनाया था। नामजद आरोपित झंगहा, चौरीचौरा, खोराबार और पिपराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच तेज

पुलिस ने बवाल करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से की है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास से कई कैमरों के फुटेज मिले हैं, जिनसे उपद्रवियों की पहचान तेज कर पुलिस विवेचना में नाम बढ़ाने का साक्ष्य जुटा रही है।


एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि झंगहा इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आने पर निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed