फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chauri Chaura Double Murder: Main accused Sanjay gets bail from court

चौरीचौरा डबल मर्डर : मुख्य आरोपी संजय को कोर्ट से मिली जमानत

Thu, 03 Jul 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chauri Chaura Double Murder: Main accused Sanjay gets bail from court
- घटना के 90 दिन बाद भी पुलिस दाखिल नहीं कर सकी चार्जशीट
विज्ञापन


सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदह गांव में मां-बेटी की रात में सोते समय हत्या के 90 दिन बाद भी पुलिस चार्जशीट नहीं दाखिल कर सकी। बुधवार को मुख्य आरोपी संजय उर्फ शैलेंद्र को बुधवार को सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी।
29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां-बेटी पूनम (45) और उनकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल वहां नहीं मिला था। जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। उसकी तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने केस दर्ज किया था। महिला की बेटी खुशबू की तहरीर पर गांव के ही कोटेदार संजय उर्फ शैलेंद्र व उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शैलेंद्र को घटना के बाद ही घर से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

--
जमानत के बाद संजय के घर में खुशी
संजय उर्फ शैलेंद्र कुमार की जमानत याचिका मंजूर की होने की सूचना जब परिजनों को मिली तो घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का कहना है कि तीन महीने से वह जेल में हैं। कोई भी सही से भोजन नहीं कर रहा था। बच्चे भी पिता को याद करके दुखी हो रहे थे। पत्नी रीना देवी का कहना है संजय पूरी तरह निर्दोष हैं। इसके बाद भी वह 90 दिन से जेल में हैं। संजय के अधिवक्ता नीरज शाही ने कहा कि पुलिस भी इस केस में चार्जशीट नहीं दाखिल कर पाई। नियम के अनुसार कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र डाला था। कोर्ट ने उसको संज्ञान लेकर संजय की जमानत मंजूर कर ली है। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अभी चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी है। पुलिस टीम जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसी के घर रह रही खुशबू
खुशबू निषाद का कहना है कि घटना को तीन महीने हो चुके हैं। सभी सबूत भी पुलिस के पास है लेकिन वह घटना का पर्दाफाश नहीं कर रही। बताया कि सब लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। हम लोगों को जान का खतरा है इसीलिए गांव छोड़ दिए हैं। अब अपने मौसी के साथ रहती हूं।

--
नार्को टेस्ट कराने की तैयारी
पुलिस मामले में दूसरे के शामिल होने का अंदेशा जताते हुए चार लोगों को संदिग्ध मान रही है। पुलिस चारों संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। एसपी नॉर्थ ने इसके लिए मुख्यालय पत्र भेजा है। पुलिस का दावा है कि इस प्रक्रिया से सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed