फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Chauri Chaura Double Murder, 70 people were questioned but the murder mystery could not be solved

चौरीचौरा डबल मर्डर : 22 दिन गुजर गए.. 70 लोगों से सवाल-जवाब, लेकिन अभी तक अनसुलझी है हत्याकांड की गुत्थी

Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
सार

घटना के बाद से ही पूनम की बेटी खुशबू व उसका भाई विशाल अपने घर पर नहीं रह रहे हैं। खुशबू का कहना है कि घर पर जाने पर सपने में मां और बहन की चींखने की आवाज सुनाई देती है। जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर लिए जाएंगे, तब तक उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Chauri Chaura Double Murder, 70 people were questioned but the murder mystery could not be solved
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में मां-बेटी की हत्या के मामले में अब तक 70 से अधिक लोगों से पुलिस सवाल-जवाब कर चुकी है। लेकिन, अभी तक हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। 29 मार्च की देर रात घर में सो रही (मां-बेटी) पूनम निषाद (40) और अनुष्का (12) की गड़ासे से मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के 22 दिन बाद भी पुलिस की आठ टीमें मिलकर भी पर्दाफाश नहीं कर सकी हैं।

विज्ञापन


इस घटना में पूनम की बड़ी बेटी बेटी खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने गांव के ही संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद संजय उर्फ शैलेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजवा जरूर दिया है।
विज्ञापन


लेकिन, आरोपी के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य पुलिस नहीं जुटा पाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुंबई के एक युवक की तलाश चल रही है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपने में आती है मां-बहन की चींखने की आवाज
घटना के बाद से ही पूनम की बेटी खुशबू व उसका भाई विशाल अपने घर पर नहीं रह रहे हैं। खुशबू का कहना है कि घर पर जाने पर सपने में मां और बहन की चींखने की आवाज सुनाई देती है। जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर लिए जाएंगे, तब तक उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

घटना के बाद से ही पूनम के घर पर ताला बंद है। पुलिस की जांच के समय केवल घर का ताला खोला जाता है। इस केस की चश्मदीद गवाह खुशबू अपने भाई विशाल के साथ बगल में चाचा के घर पर रह रही है।


संजय को मिल सकता है फायदा
कोटेदार संजय इस केस में जेल में बंद है। उसके परिवार के लोग उसे बाहर निकालने के लिए कोर्ट के चक्कर भी लगा रहे हैं। परिवार के लोगों से अधिवक्ता ने कहा है कि संजय के खिलाफ पुलिस कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई है। इसलिए बहुत जल्द जमानत होने का दावा किया है। वहीं, संजय की पत्नी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed