फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   charging fee for parking vehicle in multi-level parking in Gorakhpur started

मल्टीलेवल पार्किंग: चार घंटे के लिए दो पहिया का 10 तो चार पहिया के लिए 25 रुपये लगेगा शुल्क

Mon, 08 Nov 2021 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Nov 2021 01:30 PM IST
सार

जब पार्किंग निशुल्क थी तब भी लोग इसमें वाहन खड़ा करने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। अधिकतर लोग अपने वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर रहे थे। अब जबकि वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क तय करके वसूली शुरू कर दी गई है तो देखना होगा कि पार्किंग में वाहन खड़ा करने कौन जाता है।

विज्ञापन
charging fee for parking vehicle in multi-level parking in Gorakhpur started
मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण करते एसएसपी, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के गोलघर में जलकल परिसर में बनी मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए शुल्क लेने की शुरुआत हो गई है। दोपहिया वाहनों को खड़ा करने पर चार घंटे के लिए 10 रुपये और चार पहिया वाहन चालकों से 25 रुपये शुल्क तय किया गया है। पार्किंग में चार घंटे बाद दोपहिया वाहन खड़ा रहने पर प्रति घंटे तीन रुपये और चार पहिया वाहनों से प्रति घंटे पांच रुपये लिए जाएंगे। वहीं, व्यापारियों ने अचानक शुल्क वसूली शुरू करने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


गोलघर में मल्टीलेवल पार्किंग की शुरुआत 24 अक्तूबर को हुई थी। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। पार्किंग का निर्माण जीडीए ने कराया है। दिवाली के मौके पर पांच नवंबर तक पार्किंग के लिए शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया था। अब रविवार सात नवंबर से वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क की वसूली शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बता दें कि जब पार्किंग निशुल्क थी तब भी लोग इसमें वाहन खड़ा करने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। अधिकतर लोग अपने वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर रहे थे। अब जबकि वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क तय करके वसूली शुरू कर दी गई है तो देखना होगा कि पार्किंग में वाहन खड़ा करने कौन जाता है। व्यापारियों सहित आम लोगों ने तय शुल्क को अधिक बताया है। चार घंटे के लिए दस रुपये और उसके बाद तीन और पांच रुपये की वसूली को अधिकतर लोगों ने गलत बताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार को यातायात विभाग ने गोलघर में अभियान चलाया तो कई लोग वाहन लेकर पार्किंग में पहुंचे। पार्किंग में शुल्क लगने की जानकारी व्यापारियों को मिली तो वे हैरान रह गए। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि पार्किंग शुल्क लगाने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी, लेकिन अचानक वसूली शुरू कर दी गई है, जोकि गलत है।
 
सड़क पर खड़े किए वाहन तो कटेगा चालान
गोलघर में मल्टी लेवल पार्किंग में लोग गाड़ियां पार्क नहीं कर रहे हैं। सड़क पर गाड़ी खड़ी होने से पहले की ही तरह जाम लग रहा है। इसे देखते हुए रविवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मातहत अफसरों के साथ मौका मुआयना किया। इसके बाद जल्द ही जागरूकता अभियान चलाने और चालान समेत अन्य उपाय शुरू करने को कहा।


मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए जीडीए व यातायात पुलिस की तरफ से छठ पूजा तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अत्यधिक व्यस्त मार्ग गणेश चौराहा से कचहरी चौराहा तक यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहनों को मल्टी लेवल पार्किंग स्थल में पार्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने, वाहन को सही जगह पार्क नहीं करने पर चालान किया जाएगा। यातायात पुलिस की टीम ऐसे वाहनों को क्रेन से उठा ले जाएगी। एसएसपी ने बताया कि व्यापारियों ने कुछ व्यस्त मार्गों को वन वे करने व पार्किंग के मासिक शुल्क के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed