फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaos ensues after a young man dies in an accident, road blockage ensues, police resort to lathi charge

Gorakhpur News: हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, सड़क जाम, पुलिस ने भांजीं लाठियां

Fri, 14 Nov 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chaos ensues after a young man dies in an accident, road blockage ensues, police resort to lathi charge
युवक की मौत के बाद गगहा-गजपुर मार्ग पर रोड जाम करते परिजन। स्रोत संवाद

विज्ञापन
गगहा इलाके में ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत पर भड़का आक्रोश
चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग पर अड़े थे ग्रामीण, भाजपा नेता विकास सिंह समेत कई हिरासत में
सीओ बांसगांव ने भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित सड़क पर ट्रेलर बंद कराने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा (गोरखपुर)। गगहा इलाके में बुधवार को गंभीरपुर पुलिया पर ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गजपुर बाजार स्थित सियर तिराहे पर पूर्वाह्न 11 बजे ग्रामीणों ने गगहा-गजपुर मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण चौकी प्रभारी गजपुर के निलंबन की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और मनाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में पुलिस ने सड़क पर लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया और जाम को खत्म कराया।
पुलिस ने विराेध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह समेत कई को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित सड़क पर पुलिस की मिलीभगत से ट्रेलर चल रहे हैं। मौके पर पहुंचे सीओ बांसगांव ने सड़क पर ट्रेलर का संचालन बंद कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम गजपुर निवासी आकाश वर्मा (22) की गंभीरपुर पुलिया के पास ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंधित मार्ग होने के बावजूद चौकी प्रभारी गजपुर और बीट पुलिस की मिलीभगत से ट्रेलर व अन्य भारी वाहनों का आवागमन जारी है। आकाश की मौत के बाद भी बृहस्पतिवार सुबह से ही कई ट्रेलर उसी मार्ग से गुजरते रहे, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गगहा-गजपुर सड़क जाम कर दी। सड़क पर टायर जलाकर और नारेबाजी करते हुए चौकी प्रभारी गजपुर को तत्काल निलंबित करने की मांग की। सूचना पर सीओ बांसगांव अनुज सिंह और एसडीएम प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की लेकिन वे अड़े रहे। सीओ बांसगांव ने तत्काल निलंबन में असमर्थता जताई और जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।


चार घंटे चला हंगामा, पुलिस प्रशासन के विरोध में लगे नारे
इसी बीच पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद अपराह्न तीन बजे पुलिस ने सड़क पर लाठियां भांजकर कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान भाजपा नेता विकास सिंह समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। घटना की जानकारी पर एसपी साउथ दिनेश पुरी पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गजपुर चौकी इंचार्ज और कुछ बीट सिपाही भारी वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश की अनुमति देते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।


वर्जनग्रामीणों को समझाने की कोशिश गई लेकिन जब भीड़ उग्र हो गई तो हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

- दिनेश पुरी, एसपी साउथ
--
यह है मामला
बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे गगहा-गजपुर मार्ग स्थित गंभीरपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने गजपुर निवासी आकाश वर्मा (22) को कुचल दिया था। मौके पर उसकी मौत हो गई थी। वह खरीदारी करने गगहा जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गगहा-गजपुर मार्ग जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। आकाश दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed