फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Changed the table of nine employees

गोविवि : कुलसचिव ने पदभार संभालते ही नौ कर्मचारियों का पटल बदला

Thu, 06 Jul 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 06 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Changed the table of nine employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अजय सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही तृतीय श्रेणी के नौ कर्मचारियों के पटल में परिवर्तन कर दिया है। कर्मचारियों का पटल परिवर्तन बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का केंद्र बना रहा।


कुलसचिव ने कुल नौ तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के पटल परिवर्तन का आदेश जारी किया है। इसमें कुलपति कार्यालय से देवी सिंह को कुलसचिव कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय के प्रधान सहायक अनिल कुमार पांडेय को बायो टेक्नोलॉजी विभाग, कला संकाय कार्यालय के प्रधान सहायक दिनेश दत्त शुक्ला को सामान्य प्रशासन अनुभाग, सामान्य प्रशासन अनुभाग में डाटा इंट्री ऑपरेटर मनीष कुमार गुप्ता को आईटी/कंप्यूटर साइंस विभाग, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में डाटा इंट्री ऑपरेटर रहे सुजीत कुमार राहुल को सामान्य प्रशासन अनुभाग, सामान्य प्रशासन अनुभाग के टेक्नीशियन अरुण कुमार श्रीवास्तव आरपी शुक्ल छात्रावास, संबद्धता अनुभाग के वरिष्ठ सहायक आनंद मणि त्रिपाठी को रसायन विज्ञान विभाग, रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेल के प्रधान सहायक राहुल कुमार त्रिपाठी को समाजशास्त्र विभाग, विधि प्रकोष्ठ के कनिष्ठ सहायक चंद्रशेखर मिश्र को अधिष्ठाता कला संकाय कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed