फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chandrashekhar Azad showed strength by doing road show in Gorakhpur

UP Chunav 2022: रोड शो कर चंद्रशेखर आजाद ने दिखाई ताकत, बोले- यह शोषितों और वंचितों के बीच की लड़ाई

Tue, 01 Mar 2022 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Mar 2022 12:54 PM IST
सार

चंद्रशेखर ने कहा कि यह लड़ाई शोषित और वंचितों के बीच की है। दमदारी से चुनाव लड़ा जा रहा है। बड़ा बदलाव आएगा।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad showed strength by doing road show in Gorakhpur
गोरखपुर में चंद्रशेखर आजाद का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को शहर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई। चंद्रशेखर शहर सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं। उनके रोड शो में काफी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद का रोड शो तारामंडल क्षेत्र से प्रारंभ हुआ। देवरिया बाईपास तिराहा, पैडलेगंज, शास्त्री चौक, गोलघर होते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में गया। इस दौरान उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। करीब एक किलोमीटर लंबे रोड शो में कई वाहनों के साथ समर्थक चल रहे थे। बाइक और पैदल भी कार्यकर्ता नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ता बीच-बीच में वाहन रोक कर प्रचार सामग्री लोगों में वितरित कर रहे थे। रोड शो के दौरान वाहन से उतर कर चंद्रशेखर ने बाबा डॉ भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यह लड़ाई शोषित और वंचितों के बीच की है। दमदारी से चुनाव लड़ा जा रहा है। बड़ा बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed