फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chandra shekhar azad visit Gorakhpur for UP Election 2022

गोरखपुर में बोले चंद्रशेखर आजाद: स्थानीय मुद्दों से दूर रही भाजपा सरकार, हड़पी जा रही किसानों की जमीन

Wed, 02 Mar 2022 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Mar 2022 11:23 AM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब तक महिलाएं चुनाव जीतकर सदन में नहीं पहुंचेंगी, सम्मान सुरक्षित नहीं रहेगा। समाज के हर वर्ग को जागरूक रहकर मतदान करना होगा। आजाद समाज पार्टी हर वर्ग की आवाज है।
 

विज्ञापन
chandra shekhar azad visit Gorakhpur for UP Election 2022
गोरखपुर में चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोरखपुर सदर सीट से उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार पर बीते पांच साल में स्थानीय मुद्दों से दूरी बनाए रखने का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर का दावा है कि इस बार यहां की जनता ने बदलाव का मन बनाया है, जिसका उन्हें फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात की और कहा कि मानबेला व पोखरभिंडा के किसानों की जो जमीन जीडीए ने अधिगृहीत की, उनका उचित मुआवजा नहीं मिला। जलभराव की समस्या है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ी गई दुकानों का मुद्दा ऐसा है, जिससे आम आदमी काफी पीड़ित है।
विज्ञापन


गरीब व कमजोर वर्ग के लोग इस सरकार में परेशान हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र में कई अफसर नियम विरुद्घ तरीके से यहां अभी भी न केवल जमे हुए हैं, बल्कि चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं। कुछ अफसरों के हटाने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘महिलाएं सदन में पहुंचेंगी, तभी सुरक्षित रहेगा सम्मान’

जब तक महिलाएं चुनाव जीतकर सदन में नहीं पहुंचेंगी, सम्मान सुरक्षित नहीं रहेगा। समाज के हर वर्ग को जागरूक रहकर मतदान करना होगा। आजाद समाज पार्टी हर वर्ग की आवाज है।



ये बातें मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र की पार्टी प्रत्याशी पूनम गुप्ता के पक्ष में रोड शो के दौरान बड़हलगंज के आंबेडकर तिराहे पर कहीं। चंद्रशेखर ने कहा कि जब तक सदन में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व नहीं बढ़ेगा, बहन, बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं रहेगा। बसपा ने सिर्फ वोट के रूप में इस्तेमाल किया है। दलित वर्ग अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। रोड शो में प्रत्याशी पूनम गुप्ता के साथ जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed