फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chamber of commers

Gorakhpur News: आरएन सिंह बने चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष

Sun, 07 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 07 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
chamber of commers
गोरखनाथ के नथमलपुर स्थित उद्योग भवन में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के आम सभा की बैठक में चुनाव के बाद
गोरखपुर। उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को हो गया। निवर्तमान उपाध्यक्ष आरएन सिंह को निर्विरोध नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि निवर्तमान महासचिव प्रवीण मोदी को उपाध्यक्ष, सचिव रहे आकाश जालान को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में विनय अग्रवाल को सचिव एवं उमेश छापरिया को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमलेश सिंह, सनूप कुमार साहू, अतुल कुमार सिंह, कौशल किशोर निगम, संदीप कुमार शर्मा एवं अखिलेश दुबे निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी अनंत अग्रवाल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चैंबर के नए अध्यक्ष आरएन सिंह की गीडा में हार्डवेयर की औद्योगिक इकाई है। उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। लंबे समय से चैंबर में सक्रिय हैं। उन्होंने छह साल सचिव, छह साल महासचिव एवं आठ साल उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, अशोक जालान, डाॅ. डीपी सिंह, आदित्य जायसवाल, सुमित कक्कड़, मनोज अग्रवाल, भोला जायसवाल, अजय कुमार सिंह, जमालुद्दीन अहमद, फैजान करीम, डाॅ. आरिफ, निशांत अग्रवाल, देवानंद, अशोक जुनेजा, धीरज मस्करा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed