{"_id":"6163340a8ebc3e8bb11c2fb1","slug":"challan-of-son-of-ex-mlc-gorakhpur-news-gkp412474624","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में पूर्व एमएलसी के बेटे का शांति भंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में पूर्व एमएलसी के बेटे का शांति भंग में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में पूर्व एमएलसी के बेटे का शांति भंग में चालान
देवरिया। भूमि विवाद में रविवार की शाम सपा के पूर्व एमएलसी स्वर्गीय राम नगीना यादव के पुत्र को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में शांति भंग में चालान कर दिया। आरोप है कि एक एक व्यक्ति से उनका भूमि का विवाद काफी दिनों से चला रहा है। इसी मुद्दे पर वह झगड़ा करने पर आमादा थे।
सदर कोतवाली के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी राजेंद्र गुप्ता की भूमि भटवलिया के पास है। इसी जमीन का विवाद पूर्व एमएलसी के पुत्र से काफी दिनों से चला आ रहा है। रविवार शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। राजेंद्र ने घटना की सूचना दी। उन्होंने तहरीर देकर पूर्व एमएलसी स्वर्गीय राम नगीना यादव के पुत्र अजय यादव पर आरोप लगाया कि वह जमीन कब्जा कर रहे हैं। कोतवाली के एसएसआई बदरुद्दीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन सपा नेता के पुत्र ने कड़े तेवर में बात की। पुलिस उनको हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई और शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि की भूमि विवाद में चालान किया गया है।