फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Challan issued to 984 vehicles, encroachment removed

Gorakhpur News: 984 वाहनों का चालान काटा, हटाया अतिक्रमण

Sun, 17 Dec 2023 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Challan issued to 984 vehicles, encroachment removed
फोटो
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे रोडवेज बस स्टेशन, यातायात तिराहा, गोलघर में पुलिस ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 984 वाहनों का चालान काटा और जुर्माना वसूला।

जानकारी के मुताबिक एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद व एएसपी मानुष पारिक की अगुवाई में अभियान चलाया गया। कैंट पुलिस बल व यातायात पुलिस के साथ रेलवे रोडवेज बस स्टेशन व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही रेलवे रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बसों को सुनियोजित तरीके से कतार में खड़ी करने व रुकने की जगहों को चिह्नित करने के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। एसपी ट्रैफिक की अगुवाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 984 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई तथा 40 ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा सीज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed