{"_id":"62c927d0316e2f290b581464","slug":"challan-for-breach-of-peace-accused-of-raping-by-converting-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: धर्म परिवर्तन कर दुष्कर्म के आरोपी का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: धर्म परिवर्तन कर दुष्कर्म के आरोपी का शांतिभंग में चालान
Sat, 09 Jul 2022 12:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:31 PM IST
सार
पिपराइच प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि वादी, पीड़िता अब तक सामने नहीं आए। मामले में कोई साक्ष्य भी नहीं है। इसलिए शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के एक युवक ने हिंदू बनकर अहमदाबाद की युवती से शादी की। आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद उसने छोड़ दिया। ई-मेल पर तहरीर आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में तो लिया, लेकिन गंभीर धाराओं के इस आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिपराइच के समदार खुर्द निवासी असगर अली सऊदी अरब में रहता है। वहीं अहमदाबाद की युवती न्यूयार्क में रहती है। दोनों के बीच ऑनलाइन माध्यम से दोस्ती हुई। आरोप है कि उसने हिंदू बनकर प्रेमजाल में उसे फंसाया और फिर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत युवती ने हिंदू वादी संगठन श्रीराम सेना सहारनपुर से की।
विज्ञापन
संगठन के अजितेश ने ई-मेल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात धर्म छिपाकर शादी करने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
पिपराइच प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि वादी, पीड़िता अब तक सामने नहीं आए। मामले में कोई साक्ष्य भी नहीं है। इसलिए शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।